Google PhD Fellowship India Program 2025: रिसर्च करने वालों के लिए शानदार मौका, मिलेगी ₹43 लाख तक की फेलोशिप

तकनीकी क्षेत्र में रिसर्च कर रहे छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। गूगल (Google) ने पीएचडी फेलोशिप इंडिया प्रोग्राम 2025 (Google PhD Fellowship India Program 2025) की घोषणा की है। यह फेलोशिप प्रोग्राम उन प्रतिभाशाली और समर्पित पीएचडी छात्रों के लिए है जो कंप्यूटर साइंस और संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान के माध्यम से तकनीकी भविष्य को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।

रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए शानदार मौका, मिलेगी ₹43 लाख तक की फेलोशिप

इस फेलोशिप का उद्देश्य ऐसे होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना है जो तकनीकी दुनिया में नया बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।

गूगल पीएचडी फेलोशिप: महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की शुरुआती तिथि: 10 अप्रैल 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2025

प्रस्ताव निर्णयों की अधिसूचना: 31 अगस्त 2025

नए फ़ेलोशिप प्राप्तकर्ताओं की सार्वजनिक घोषणा: 31 अक्टूबर 2025

गूगल पीएचडी फेलोशिप 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?

फेलोशिप के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

चरण 1: https://research.google/programs-and-events/phd-fellowship/ पर जाएं।

चरण 2: स्क्रीन नीचे स्क्रॉल कर Submit Nominations पर क्लिक करें।

चरण 3: अब स्क्रीन पर दी गई आवेदन प्रक्रिया की जानकारी पढ़ें।

चरण 4: अपने देशानुसार गाइडलाइन्स पढ़ें।

चरण 5: और नॉमिनेशन कर सबमिट करें।

गूगल पीएचडी फेलोशिप 2025 के आवेदन के लिए डायरेक्ट यहां क्लिक करें

ध्यान दें कि अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, पूर्वी एशिया, यूरोप, भारत, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व, न्यूजीलैंड, दक्षिण पूर्व एशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के पीएचडी छात्रों को अपने विश्वविद्यालय द्वारा फेलोशिप के लिए नामांकित किया जाना चाहिए।

गूगल पीएचडी फेलोशिप के लिए पात्रता (Eligibility)

गूगल पीएचडी फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

उम्मीदवार को भारत की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट या मास्टर्स डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।

उम्मीदवार वर्तमान में किसी संस्थान में फुल-टाइम पीएचडी प्रोग्राम में नामांकित होना चाहिए।

भारत की किसी रजिस्टर्ड संस्था में कार्यरत पेशेवर भी आवेदन कर सकते हैं।

गूगल पीएचडी फेलोशिप के लिए कौन आवेदन नहीं कर सकता?

गूगल कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य या साथ रहने वाले लोग।

ऐसे छात्र जो पहले से किसी अन्य निजी संस्था की समान फेलोशिप या स्कॉलरशिप प्राप्त कर रहे हों (सरकारी या गैर-लाभकारी संगठन से मिली सहायता छूट में शामिल है)।

पिछले वर्षों के गूगल पीएचडी फेलोशिप प्राप्तकर्ता

गूगल पीएचडी फेलोशिप 2025 का फायदे क्या है?

यह फेलोशिप दो श्रेणियों में दी जाएगी:

1. प्रारंभिक स्तर के पीएचडी छात्रों के लिए:4 साल तक की फेलोशिप।

जिसमें $50,000 (लगभग ₹43,40,296) तक की सहायता राशि, जिसमें स्टाइपेंड, रिसर्च से जुड़ी गतिविधियां और अंतरराष्ट्रीय यात्रा शामिल हैं। और साथ ही विजेता को गूगल का रिसर्च मेंटर भी साथ मिलेगा।

2. अंतिम स्तर के पीएचडी छात्रों के लिए: 1 वर्ष की फेलोशिप।

इसमें $10,000 (लगभग ₹8,68,121) तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी और साथ ही गूगल का रिसर्च मेंटर भी।

गूगल पीएचडी फेलोशिप 2025 के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़

फेलोशिप के आवेदन के लिए योग्य उम्मीदवार के पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है-

उम्मीदवार का बायोडाटा (प्रकाशनों के लिंक सहित, यदि उपलब्ध हो)।

बैचलर्स से अब तक की सभी मार्कशीट्स/ट्रांसक्रिप्ट्स।

रिसर्च स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (3 पन्नों तक)।

तीन सिफारिश पत्र (एक पत्र थीसिस एडवाइज़र से अनिवार्य है यदि उम्मीदवार पीएचडी कर रहा है)।

एक 350 शब्दों का निबंध: "इस फेलोशिप का आपकी शिक्षा पर क्या प्रभाव पड़ेगा? आपकी आर्थिक स्थिति और शैक्षिक लक्ष्य क्या हैं जिन्हें यह फेलोशिप पूरा करने में मदद करेगी?"

गूगल पीएचडी फेलोशिप 2025 किन क्षेत्रों में दी जाएगी?

गूगल यह फेलोशिप उन छात्रों को देता है जो निम्नलिखित क्षेत्रों में रिसर्च कर रहे हैं:

एल्गोरिदम, ऑप्टिमाइजेशन और मार्केट्स

कंप्यूटेशनल न्यूरोसाइंस

ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरैक्शन

मशीन लर्निंग

मशीन परसेप्शन, स्पीच टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर विजन

मोबाइल कंप्यूटिंग

नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग

प्राइवेसी और सिक्योरिटी

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग

क्वांटम कंप्यूटिंग

डेटाबेस मैनेजमेंट

सिस्टम्स और नेटवर्किंग

यदि इस फेलोशिप से संबंधित किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो ईमेल करें: [email protected]

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
A great opportunity has come up for students doing research in the technical field. Google has announced the Google PhD Fellowship India Program 2025.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+