Oneindia Stories Of Strength Campaign 2021: कोरोनावायरस महामारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। हर तरफ नकारात्मकता और शोक की खबरें चल रही हैं। जबकि इस कठिन समय में सभी का आशावादी बने रहना महत्वपूर्ण है। कई लोगों ने इस महामारी में इंसानियत और अच्छाई की मिसाल भी पेश की है। जो हर समय निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद कर रहे हैं।

वनइंडिया 'स्टोरीज़ ऑफ़ स्ट्रेंथ' कैंपेन
ऑनलाइन समाचार प्लेटफार्म वनइंडिया भी इन्हीं में से एक है। जो इस नकारात्मक समय में लोगों की मदद के लिए अपने सकरात्मक विचार रखने के लिए प्लेटफार्म प्रदान कर रहा है। वनइंडिया ने 'स्टोरीज़ ऑफ़ स्ट्रेंथ' नामक एक पहल शुरू की है। जिसमें वर्तमान परिदृश्य से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति अपनी कहानी साझा कर सकते हैं। जिसे सोशल मीडिया, वीडियो और डेलीहंट पर हाइलाइट किया जाएगा।
अपने विचार वीडियो में भी भेज सकते हैं
ऐसे में यदि आप भी नकारात्मक समय में सकारात्मक कार्य कर रहे हैं तो अपने अनुभव, विचार और कार्य की कहानी को वनइंडिया को भेज सकते हैं, जिसे वह अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर पुष्टि करने के बाद पब्लिश करेगा। इसके साथ ही यदि आप चाहें तो अपने आसपास के लोगों, परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों से उनके अनुभव के बारे में लिखने या वीडियो पोस्ट करने का आग्रह करें।
वनइंडिया पर अपनी कहानी साझा करने के लिए यहां लिंक दिया गया है:
वीडियो अपलोड लिंक: http://bit.ly/3tYwJrB
स्टोरी भेजने की आईडी: [email protected]


Click it and Unblock the Notifications
