Goa Board SSC Result 2025: गोवा बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट जारी, कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड?

Goa Board SSC Result 2025: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज, 7 अप्रैल, 2025 को एसएससी परिणामों की घोषणा कर दी है। गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक रूप से जीबीएसएचएसई पोर्टल gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जारी किया गया।

गोवा बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?​

जीबीएसएचएसई बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 के अनुसार, इस साल 95.53% छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं। गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र अब आधिकारिक पोर्टल gbshse.in और results.gbshsegoa.net के माध्यम से अपने स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। इतना ही नहीं छात्र अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड भी कर सकते हैं। सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 जारी किए गए।

गौरतलब हो कि गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 21 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई। गोवा में 32 परीक्षा केंद्रों पर एसएससी परीक्षाएं आयोजित की गईं। बता दें कि इस वर्ष 18,838 नियमित छात्रों ने भाग लिया, जिसमें लगभग समान रूप में छात्र और छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा 2025 में लगभग 9,280 छात्र और 9,558 छात्राएं शामिल हुए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार GBSHSE ने 9 अप्रैल से स्कूलों को समेकित रिजल्ट बुकलेट वितरित करने की योजना की भी घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों के लिए परिणाम संग्रह प्रक्रिया को सरल बनाना है। हालांकि, बोर्ड ने इस बात पर जोर दिया कि केवल अधिकृत स्कूल आईटी अनुभाग के प्रतिनिधियों को ही मार्कशीट एकत्र करने की अनुमति होगी। यह उपाय छात्रों की जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। बोर्ड ने पुष्टि की कि मार्कशीट के संग्रह की सही तारीख जल्द ही बताई जाएगी।

मालूम हो कि जीबीएसएचएसई द्वारा कक्षा 10 के परिणामों के विपरीत, गोवा कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम पहले 27 मार्च 2025 को घोषित किए गए थे। 12वीं रिजल्ट 2025 के तहत राज्य भर में 90.64 प्रतिशत छात्र सफलतापूर्वक पास हुए। बता दें एचएसएससी परीक्षाएं 10 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित क गई थी।

गोवा बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?​

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज, 7 अप्रैल 2025 को शाम 5:00 बजे, कक्षा 10 (SSC) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यदि आप गोवा बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट 2025 वेबसाइट के माध्यम से चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: आधिकारिक परिणाम पोर्टल results.gbshsegoa.net पर जाएं।​
चरण 2: होमपेज पर "गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।​
चरण 3: अपना सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर, और जन्म तिथि दर्ज करें।​
चरण 4: कैप्चा कोड भरें और "Get Result" बटन पर क्लिक करें।​
चरण 5: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: GBSHSE कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर सकते हैं। ​

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Goa Board SSC Class 10th Result 2025 Released! GBSHSE declared the result on the official website gbshse.gov.in. Know the scorecard download link, pass percentage and other important information in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+