Goa HSSC supplementary exam 2025: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट में असफल हुए छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं एचएसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।

गोवा एचएसएससी पूरक परीक्षाओं का टाइम टेबल विवरण जीबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। बता दें ये पूरक परीक्षाएं उन छात्रों को दूसरा मौका देती हैं, जो पहले प्रयास में अपनी बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाए थे। गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण आज यानी 8 अप्रैल से शुरू हो रही है।
गोवा बोर्ड एचएसएससी पूरक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र जीबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in के माध्यम से इन पूरक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि यदि वे अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं तो उन्हें थ्योरी या प्रैक्टिकल परीक्षा फिर से देनी है।
गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा 2025 शेड्यूल
गोवा एचएसएससी 12वीं पूरक परीक्षा 2025 कार्यक्रम के अनुसार, गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री थ्योरी परीक्षाएं 21 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी, जो कि आगामी 2 मई 2025 तक चलेंगी। इसके बाद गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं एचएसएससी पूरक परीक्षा 2025 के अंतर्गत 3 मई को प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 8 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क): 12 अप्रैल 2025
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2025
- थ्योरी परीक्षा: 21 अप्रैल से 2 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
- प्रैक्टिकल परीक्षा: 3 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा 2025 आवेदन की अंतिम तिथि
गोवा 12वीं पूरक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 8 अप्रैल से शुरू होगा। गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2025 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। बता दें कि 12 अप्रैल के बाद विलंब शुल्क लागू हो जाएगा। इसके बाद छात्रों के पास अपना भुगतान करने के लिए 17 अप्रैल तक का समय होगा। गोवा बोर्ड पूरक परीक्षाओं के लिए 17 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 3 मई को राज्य के दो निर्दिष्ट परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित की गई हैं।
गोवा एचएसएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025
एचएसएससी पूरक परीक्षा तिथियों की घोषणा सोमवार को गोवा बोर्ड एसएससी 2025 रिजल्ट की घोषणा के बाद की गई है। बता दें कि गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 में 95.35% पास प्रतिशत के साथ राज्य भर के छात्रों ने सफलता हासिल की। एचएसएससी पूरक परीक्षा का अवसर उन लगभग 10% छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो शुरू में अपनी परीक्षाएं पास करने में असमर्थ रहे। अकेले नियमित श्रेणी में 17,686 छात्रों ने परीक्षाएं दीं। गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 के तहत कला, वाणिज्य, विज्ञान और व्यावसायिक धाराओं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.64% रहा।
गोवा एचएसएससी कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 कैसे करें आवेदन?
गोवा माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GBSHSE) ने कक्षा 12वीं (HSSC) की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
चरण 1: जीबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध "Recent Announcements" या "Circulars" सेक्शन में "HSSC Supplementary Examination 2025 Application Form" लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
चरण 3: आवश्यक जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, विषय आदि सही-सही भरें।
चरण 4: सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है, जबकि CWSN छात्रों के लिए यह 600 रुपये है।
चरण 5: विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने पर अतिरिक्त शुल्क लागू होगा।
चरण 6: भरे हुए आवेदन पत्र को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से निर्धारित तिथियों के भीतर जमा करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास प्रिंट रख लें।


Click it and Unblock the Notifications











