Goa Board SSC Result 2025: 7 अप्रैल को गोवा बोर्ड के छात्रों के लिए एसएससी रिजल्ट gbshse.in पर होंगे जारी

Goa Board SSC Result 2025 Date: गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र बेसब्री से अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने घोषणा की है कि कक्षा 10 के परिणाम आगामी 7 अप्रैल, 2025 को जारी किए जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025

गोवा बोर्ड आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, गोवा एसएससी रिजल्ट 2025, 7 अप्रैल, 2025 को शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। यह घोषणा राज्य भर में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। जो छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे जीबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 कई प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होंगे। इनमें की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर ऐप और विभिन्न वेबसाइट्स में जारी किए जाएंगे। यदि गोवा बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट किसी कारण एक्सेस करने में असुविधा होती है, तो छात्रों के पास अपने प्रदर्शन की जांच करने के अन्य उपाय होंगे।

गौरतलब हो कि इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में नियमित श्रेणी के तहत कुल 18,828 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 9,280 लड़के और 9,558 लड़कियां शामिल थीं। गोवा बोर्ड परीक्षाएं बीते 1 मार्च को शुरू हुईं और 21 मार्च, 2025 को समाप्त हुईं। इसमें पूरे राज्य में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

आधिकारिक अधिसूचना के तहत दी गई जानकारी के अनुसार, जीबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट 2025 की घोषणा के बाद छात्र 9 अप्रैल 2025 से service1.gbshse.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस सुविधा के माध्यम से स्कूल को प्रशासनिक उद्देश्यों कपरिणामों की एक आधिकारिक प्रति प्राप्त करने की अनुमति प्राप्त होती है। जीबीएसएचएसई अपनी वेबसाइट पर एक परिणाम पुस्तिका भी उपलब्ध कराएगा। इसमें परिणामों का विस्तृत विवरण दिया जाएगा।

जीबीएसएचएसई गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

जीबीएसएचएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जो छात्र अपने परिणाम जानने के इच्छुक हैं, वे जीबीएसएचएसई के आधिकारिक पोर्टल gbshse.in या परिणामों के लिए निर्दिष्ट वैकल्पिक वेबसाइटों पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। परिणामों की जाँच करने की प्रक्रिया सरल है। जीबीएसएचएसई गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करेंः

चरण 1- उम्मीदवार सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
चरण 2- गोवा एसएससी परिणाम 2025 के लिए निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करें
चरण 3- अगले पृष्ठ पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट करने पर, उनके परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
चरण 5- गोवा बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट कर सकते हैं।
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए जीबीएसएचएसई गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 प्रिंट कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Goa Board 10th Result 2025 date has been announced. GBSHSE Class 10 Result will be released on 7th April at gbshse.in. Know how to download the result and direct link information.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+