GBSHSE SSC Result Out: गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 हुआ जारी, कुल 95.35% छात्र हुए पास

Goa Board Class 10th Result 2025 Out: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज, 7 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजे गोवा एसएससी (कक्षा 10वीं) परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई। जिसमें कहा गया है कि परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र 9 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 हुआ जारी, कुल .95.35% छात्र हुए पास

बता दें कि गोवा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 18,838 छात्र उपस्थित हुए थे। जिसमें की कुल 9,280 छात्र और 9,558 छात्राएं थी। जिसका पास प्रतिशत कुल 95.35% दर्ज किया गया है।

गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 कैसे डाउनलोड करें?

गोवा बोर्ड 10वीं परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

चरण 1: गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - gbshse.gov.in पर जाएं।
चरण 2: 'गोवा बोर्ड SSC रिजल्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर प्रदर्शित आवश्यक क्रेडेंशियल (सीट नंबर, DOB, आदि) दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: इसके बाद आपका गोवा बोर्ड SSC परिणाम 2025 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: अब अपने परिणाम की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।

गोवा बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 SMS के ज़रिए कैसे चेक करें?

SMS के ज़रिए 10वीं परिणाम 2025 चेक करने के लिए छात्रों को 'RESULT GOA10 ROLLNO’ फ़ॉर्मेट में मैसेज टाइप कर 56263 या 5676750 नंबर पर भेजना होगा।

गोवा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 कब आयोजित हुई?

गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 1 मार्च 2025 से 25 मार्च 2025 तक 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

गोवा बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 पिछले साल कैसा रहा?

2024 में गोवा एसएससी परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.38% दर्ज किया गया था। जिसमें की लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.93% था और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.80% दर्ज किया गया था। गोवा एसएससी परीक्षा 1 मार्च को शुरू हुई और परिणाम 17 दिनों के भीतर घोषित किया जाएगा।

गौरतलब है कि अगर किसी छात्र को अपना रिजल्ट चेक करते समय कोई परेशानी आती है या कोई गलती दिखती है तो वे 0832-2417593 पर संपर्क कर सकते हैं। वे अपनी शिकायतें [email protected] पर मेल भी कर सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Goa Board Class 10th Result 2025 Out: Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education (GBSHSE) has declared the Goa SSC (Class 10th) results today, 7 April 2025 at 5 pm. The result was announced through a press conference.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+