GBSHSE GOA board SSC Result 2025: गोवा बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब बस कुछ ही देर में जीबीएसएचएसई कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी। इससे पहले जीबीएसएचएसई बोर्ड द्वारा सभी संकाय के लिए गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिए गए थे।

जीबीएसएचएसई की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज, 7 अप्रैल 2025 को गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) एसएससी या कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा की जाएगी। जीबीएसएचएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 आज शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे।
गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए वे सभी छात्र जो अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे शाम 5 बजे घोषणा के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं। कक्षा 10वीं रिजल्ट की घोषणा जीबीएसएचएसई बोर्ड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणामों घोषणा के बाद की गई है।
जीबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट देखने की प्रक्रिया सरल है। गोवा बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र और उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र पोर्टल पर कुछ व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
जीबीएसएचएसई बोर्ड द्वारा इस साल की गोवा बोर्ड एसएससी परीक्षाएं बीते 1 मार्च से 21 मार्च 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जीबीएसएचएसई एसएससी परीक्षा 2025 गोवा के 32 केंद्रों पर आयोजित की गईं। कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित छात्रों कुल संख्या की बात करें तो इस वर्ष 18,838 नियमित छात्रों सहित बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। जीबीएसएचएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में इस वर्ष 9,280 लड़कें और 9,558 लड़कियों ने हिस्सा लिया। नियमित उम्मीदवारों के साथ-साथ बोर्ड द्वारा इस वर्ष लगभग 575 निजी (नए) उम्मीदवारों, 39 निजी (छूट प्राप्त) और कई अन्य छात्र श्रेणियों को भी शामिल किया गया।
गोवा बोर्ड 10वीं एसएससी रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
जीबीएसएचएसई कक्षा 10वीं एसएससी रिजल्ट 2025 चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्र और उनके अभिभावक नीचे दिए गए सरल प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
चरण 1- गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट gbshse.in पर जाएं।
चरण 2- होम पेज पर दिए गए परिणाम टैब पर नेविगेट करें
चरण 3- गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम पृष्ठ का चयन करें।
चरण 4- आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करें
चरण 5- इसे सबमिट करने के बाद, छात्र अपने परिणाम देख पाएंगे।
चरण 6- भविष्य के संदर्भ के लिए गोवा बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।
इसके अतिरिक्त गोवा बोर्ड आगामी 9 अप्रैल से स्कूल लॉगिन के माध्यम से संपूर्ण जानकारियों के साथ मार्क्स शीट जारी करने की योजना बना रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि छात्रों और उनके स्कूलों के पास परिणाम घोषणा के बाद सभी आवश्यक जानकारी हो।


Click it and Unblock the Notifications











