GATE 2025 Answer Key: क्या एक साथ जारी होंगी गेट 2025 उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट, जानिए डिटेल्स

GATE 2025 Answer Key: गेट परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवार उपस्थित हुए। अब इन उम्मीदवारों को गेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने का इंतजार है। इस वर्ष गेट 2025 परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की द्वारा किया गया। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही आईआईटी रूड़की द्वारा गेट आंसर की 2025 और गेट रिस्पॉन्स शीट जारी की जाएगी।

GATE 2025 उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं का गई। गेट 2025 उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से ही जारी की जाएगी। बता दें कि गेट आंसर की 2024 जारी होने के बाद परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आईआईटी गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर गेट उत्तर कुंजी की जांच कर गेट आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। गेट 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने संबंधी जानकारी उत्तर कुंजी जारी होने के साथ जारी की जाएगी।

गौरतलब हो कि गोट 2025 परीक्षा का आयोजन बीते 1, 2, 15, एवं 16 फरवरी 2025 को देश भर में आयोजित की गई। गेट 2025 परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे निर्धारित थी। गेट उत्तर कुंजी जारी होने के बाद यदि उम्मीदवार को उसमें किसी भी प्रकार की विसंगति या आपत्ति हो तो वे गेट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गेट 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी करने वाला है। लेकिन क्या ये दोनों एक साथ जारी होंगे? आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

GATE 2025 उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट कब जारी होंगे?

गेट परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी फरवरी 2025 के अंत में जारी होने की उम्मीदें हैं। वहीं यदि गेट 2025 रिस्पॉन्स शीट की बात करें तो परीक्षा के कुछ दिनों बाद अपलोड की जाएगी। गेट 2025 अंतिम उत्तर कुंजी संभावित रूप से मार्च 2025 में जारी होगी। वहीं गेट रिजल्ट 2025 मार्च के अंत तक घोषित होने की संभावना है।

क्या एक साथ जारी होंगे उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट?

आईआईटी, आमतौर पर प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट को पहले जारी करता है ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकें और किसी भी आपत्ति के लिए आवेदन कर सकें। आपत्तियों की समीक्षा के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी और फाइनल स्कोर घोषित किए जाएंगे। इसलिए, अंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट एक साथ जारी होने की संभावना कम है।

GATE 2025 उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

चरण 1- गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाएं।
चरण 2- "GATE 2025 Answer Key & Response Sheet" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
चरण 4- गेट उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
चरण 5- अपने उत्तरों को मिलाएं और आपत्ति दर्ज करने की तारीख का ध्यान रखें।

GATE 2025 उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

गेट उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करके गेट आंसर की में विसंगति के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की अनुमति होगी। बता दें कि उठाए जाने वाले आपत्ति के लिए सही प्रमाण देना आवश्यक होगा। गेट 2025 अंतिम उत्तर कुंजी आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी की जाएगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
When will the GATE 2025 answer key and response sheet be released? Know the expected date, download process and other important information. Read the full news for GATE 2025 Answer Key updates.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+