GATE 2025 Answer Key: गेट उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी, कैसे और कहां से करें डाउनलोड?

GATE 2025 Answer Key (OUT): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आधिकारिक तौर पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। बीते कुछ दिनों से परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र गेट 2025 प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

गेट अनंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?

गेट 2025 परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर गेट आंसर-की देख सकते हैं। गेट अनंतिम उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। गौरतलब हो कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 बीते 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई।

गेट आंसर-की जारी होने के साथ ही प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देने की विंडो भी खोल दी गई है। इससे उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक आपत्तियां उठा सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की चाहत रखने वालों के लिए यह प्रक्रिया सरल है। गेट 2025 में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया था। इसमें 30 टेस्ट पेपर शामिल थे। उम्मीदवारों को इनमें से एक या दो पेपर करने का अवसर मिला। इसमें तीन अलग-अलग प्रकार के प्रश्न शामिल थे। प्रश्नों के प्रकारों में यह विविधता इंजीनियरिंग स्नातकों की योग्यता और ज्ञान का व्यापक मूल्यांकन करने के लिए डिज़ाइन की गई थी।

GATE 2025 Answer Key Direct Link

गेट अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को विसंगतियां मिलने पर इसकी सामग्री को चुनौती देने का मौका दिया गया है। आपत्तियां उठाने की प्रक्रिया गेट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जा सकती है। उम्मीदवारों को लॉग इन करके अपनी चुनौतियां प्रस्तुत करनी होंगी। विषय विशेषज्ञ फिर इन आपत्तियों की समीक्षा करेंगे, और यदि वैध पाए जाते हैं, तो उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा।

किन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं GATE Response Sheet 2025

उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइटों से गेट रिस्पॉन्स शीट 2025 की जांच कर सकते हैं।

  • gate2025.iitr.ac.in
  • goaps.iitr.ac.in

कैसे डाउनलोड करें गेट 2025 प्रोविजनल आंसर-की

गेट 2025 उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। गेट प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर गेट उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

चरण 1- सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
चरण 2- गेट उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक ढूँढ़ें और क्लिक करें
चरण 3- आवश्यक विवरण दर्ज करें
चरण 4- गेट आंसर-की सबमिट करें।
चरण 5- इन चरणों का पालन करने पर स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी
चरण 6- इसकी जाँच करने के लिए इसे डाउनलोड करें
चरण 7- आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
GATE 2025 answer key and response sheet has been released on the official website gate2025.iitr.ac.in. Know the process to download GATE Final Answer Key 2025, marking scheme and complete details related to cutoff.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+