GAIL Recruitment 2024 Notification OUT: देश में इंजीनियरिंग कर चुके लाखों युवाओं को नौकरी की तलाश है! सरकारी क्षेत्र में कई संस्थानों और संगठनों द्वारा इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं। यदि आप भी इंजीनियर की पढ़ाई कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्दी करें।

दरअसर, गेल में इंजीनियर पदों पर भर्ती निकली है। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा सीनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गेल इंडिया द्वारा सीनियर इंजीनियर, सीनियर अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती के संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
गेल सीनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गेल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि गेल वैकेंसी 2024 के तहत सीनियर इंजीनियर पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जायेंगे। गेल की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती अभियान संगठन में करीब 261 सीनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए चलाया जा रहा है।
गेल भर्ती 2024 पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी कि 12 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। गेल वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2024 निर्धारित है। गेल इंजीनियर भर्ती 2024 पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य विवरणों की जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
गेल इंडिया लिमिटेड के बारे में.....
गेल इंडिया लिमिडेट, भारत की अग्रणी प्राकृतिक गैस कंपनी है। गेल इंडिया लिमिडेट, ट्रेडिंग,ट्रांसमिशन, एलपीजी उत्पादन और ट्रांसमिशन, एलएनजी री-गैसिफिकेशन, पेट्रोकेमिकल्स, सिटी गैस, ईएंडपी आदि की प्राकृतिक गैस मूल्य श्रृंखला में विविध हितों के साथ कार्यरत है। गेल इंडिया, देश भर में लगभग 16240 किलोमीटर प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों के नेटवर्क में फैली है।
GAIL Recruitment 2024 गेल भर्ती 2024 हाइलाइट्स
| भर्ती संगठन का नाम | गेल इंडिया लिमिटेड |
|---|---|
| भर्ती का नाम | गेल भर्ती 2024 |
| पद का नाम | सीनियर इंजीनियर एवं अन्य पद |
| नौकरी का प्रकार | सरकारी |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| रिक्तियों की संख्या | 261 पद |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | नवंबर 2024 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 12 नवंबर 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 दिसंबर 2024 |
| आयु सीमा | 28 वर्ष से लेकर 45 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 200 रुपये |
| सैलरी | 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक (पद और ग्रेड के आधार पर) |
| चयन प्रक्रिया | अधिसूचना देखें |
| आधिकारिक वेबसाइट | gailonline.com |
GAIL Senior Engineer Recruitment 2024 Notification PDF
GAIL Senior Engineer Vacancy Details रिक्तियों की संख्या
गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से सीनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। इसके अनुसार गेल सीनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के तहत में सीनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों पर 261 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। गेल भर्ती के तहत सीनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों पर रिक्तियों से संबंधित विवरण नीचे देख सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| वरिष्ठ अभियंता (नवीकरणीय ऊर्जा) | 6 |
| वरिष्ठ अभियंता (बॉयलर संचालन) | 3 |
| वरिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) | 30 |
| वरिष्ठ अभियंता (विद्युत) | 6 |
| वरिष्ठ अभियंता (उपकरण) | 1 |
| वरिष्ठ अभियंता (रासायनिक) | 36 |
| वरिष्ठ अभियंता (गेलटेल (टीसी/टीएम)) | 5 |
| वरिष्ठ अधिकारी (अग्नि एवं सुरक्षा) | 20 |
| वरिष्ठ अधिकारी (सीएंडपी) | 22 |
| वरिष्ठ अभियंता (सिविल) | 11 |
| वरिष्ठ अधिकारी (विपणन) | 22 |
| वरिष्ठ अधिकारी (वित्त एवं लेखा) | 36 |
| वरिष्ठ अधिकारी (मानव संसाधन) | 23 |
| वरिष्ठ अधिकारी (कानून) | 2 |
| वरिष्ठ अधिकारी (चिकित्सा सेवाएं) | 1 |
| वरिष्ठ अधिकारी (कॉर्पोरेट संचार) | 4 |
| अधिकारी (प्रयोगशाला) | 16 |
| अधिकारी (सुरक्षा) | 4 |
| अधिकारी (राजभाषा) | 13 |
GAIL Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
गेल सीनियर इंजीनियर भर्ती 2024 अधिसूचना के अनुसार, यूआर, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा।
GAIL Vacancy 2024 आवेदन कैसे करे?
चरण 1: उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर 'करियर' सेक्शन पर क्लिक करें और संबंधित लिंक पर जाएं।
चरण 3: लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
चरण 4: आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 6: आवेदन जमा करें।
चरण 7: आवेदन पत्र जमा करें
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।
गेल सीनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए आवेदन का सीधा लिंक
गेल वरिष्ठ अभियंता भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ


Click it and Unblock the Notifications











