FSSAI ने निकाली 33 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

FSSAI Recruitment 2025 Registration begins Today: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, FSSAI ने प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए इच्छुक व पात्र उम्मीदवार FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FSSAI ने निकाली 33 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

बता दें कि FSSAI के आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते सफलतापूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा करें।

FSSAI के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन में 33 पदों को भरना है। जिसके लिए प्रतिनियुक्ति की अवधि शुरू में पद के आधार पर एक, दो या तीन साल की होगी। और निर्धारित अवधि से आगे का विस्तार रिक्तियों की उपलब्धता और प्रतिनियुक्ति के प्रदर्शन के अधीन होगा।

FSSAI भर्ती 2025 के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1. FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध जॉब्स लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. स्क्रीन एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को ऊपर बताए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक मिलेगा।

चरण 4. लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।

चरण 5. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें।

चरण 6. अकाउंट में लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

चरण 7. सफलतापूर्वक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

चरण 8. आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

FSSAI भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

FSSAI भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन के बाद आगे क्या करें?

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराने के बाद आवेदकों को इसकी हार्ड कॉपी विधिवत द्वारा प्रमाणित करानी होगी और साथ ही निर्धारित प्रारूप में “नियोक्ता/कैडर नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा प्रमाण पत्र” और अन्य सहायक प्रमाण पत्र/दस्तावेज (ईमानदारी प्रमाण पत्र, सतर्कता मंजूरी, पिछले दस वर्षों के दौरान लगाए गए प्रमुख/मामूली दंड और पिछले 5 वर्षों के एपीएआर की अद्यतित विधिवत प्रमाणित फोटोकॉपी) उचित चैनल के माध्यम से सहायक निदेशक, भर्ती प्रकोष्ठ, एफएसएसएआई मुख्यालय, 312, तीसरी मंजिल, एफडीए भवन, कोटला रोड नई दिल्ली को 15 मई, 2025 तक पहुंचनी होगी।

FSSAI भर्ती 2025 से संबंधित अधिक विवरणों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
FSSAI Recruitment 2025 Registration begins Today: Food Safety and Standards Authority of India, FSSAI has started the registration process for Administrative Officer and other posts. For which interested and eligible candidates can apply online through the official website of FSSAI, fssai.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+