DU Admission 2018: एडमिशन का लास्ट चांस, कल जारी होगी 6वीं कट-ऑफ लिस्ट

DU Admission 2018: डीयू ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए छठी कट-ऑफ लिस्ट जारी करने का फैसला किया है। छठी कट-ऑफ लिस्ट कल (18 जुलाई) को जारी की जाएगी।

By Sudhir

DU Admission 2018: अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल डीयू ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए छठी कट-ऑफ लिस्ट जारी करने का फैसला किया है। छठी कट-ऑफ लिस्ट कल (18 जुलाई) को जारी की जाएगी। आपको बता दें कि डीयू अब तक पांच कट-ऑफ लिस्ट जारी कर चुका है जिसके जरिए अब तक करीब 56 हजार स्टूडेंट्स डीयू के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन ले चुके है। डीयू के सभी कॉलेजों में मिलाकर कुल 56 हजार सीटें है।

DU Admission 2018: एडमिशन का लास्ट चांस, कल जारी होगी 6वीं कट-ऑफ लिस्ट

हालाँकि कई कॉलेजों और कोर्सों में सीटों से ज्यादा एडमिशन हुए है वहीं कई कोर्सों में अब भी सीटें खाली है। खासतौर पर रिजर्वड कैटेगरी में अब भी कई सीटें खाली है। अगर आप अभी भी एडमिशन लेना चाहते है तो आपके पास दौलतराम, किरोड़ीमल, वेंकटेश्वर, रामजस, एआरएसडी, आईपी, गार्गी जैसे फेमस कॉलेजों में एडमिशन का मौका है।

कई कोर्सों में सीटें खाली होने की वजह से अब डीयू ने छठी कट-ऑफ लिस्ट जारी करने का फैसला किया है। छठी कट-ऑफ लिस्ट 18 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके आधार पर 18 जुलाई से 20 जुलाई तक एडमिशन लिया जा सकता है। इसके अलावा वे स्टूडेंट्स भी एडमिशन ले सकते है जिन्हें अब तक किसी कॉलेज में एडमिशन नही मिला है। जिन स्टूडेंट्स का स्कोर कट-ऑफ के बराबर या ज्यादा है वे स्टूडेंट्स इन खाली सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते है।

इसके अवाला डीयू ने रिजर्वड कैटेगरी के स्टूडेंट्स को भी बड़ा मौका दिया है, जो स्टूडेंट्स अपनी कैटेगरी में अप्लाई करने से चूक गये है वे अब भी स्पेशल ड्राइव में एडमिशन ले सकते है। स्पेशल ड्राइव 16 और 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलाई जाएगी। साथ ही नॉन कॉलिजिएट विमंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में वे लड़कियां भी अप्लाई कर सकती है जिन्होंने फॉर्म भरते समय इसका ऑप्शन नही भरा था।

ये भी पढ़ें- DU Admission 2018: 5वीं Cut-Off लिस्ट जारी, रामजस और गार्गी कॉलेज में है सीटें खाली

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
DU Admission 2018: डीयू ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए छठी कट-ऑफ लिस्ट जारी करने का फैसला किया है। छठी कट-ऑफ लिस्ट कल (18 जुलाई) को जारी की जाएगी। DU has decided to issue the sixth cut-off list for admission in undergraduate course. The sixth cut-off list will be released tomorrow (July 18). Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+