DSSSB LDC Skill Test Admit Card 2019: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Service Selection Board DSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लोअर डिवीजन क्लर्क और फील्ड क्लर्क (पुरुष) की भर्ती के लिए कौशल परीक्षा के डीएसएसएसबी एलडीसी स्कील टेस्ट एडमिट कार्ड 2019 (DSSSB LDC Skill Test Admit Card 2019) जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जिन्होंने कौशल परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया था वह अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन dsssb.delhi.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB ने 21 दिसंबर, 2019 को कौशल परीक्षा आयोजित करने का समय निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवंटित केंद्रों पर अपने एडमिट कार्ड की एक प्रति ले जाएं अन्यथा उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डीएसएसएसबी एलडीसी स्कील टेस्ट एडमिट कार्ड 2019 कैसे डाउनलोड करें:
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट www.dsssb.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको मुख पृष्ठ पर एक लिंक दिखाई देगा, (DOWNLOAD ADMIT CARD FOR SKILL TEST DATED 21.12.2019 FOR POST CODES 51/12 (FIELD CLERK (MALE)), 1/17 (LDC) AND 8/19 (LOWER DIVISION CLERK) पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।

4. यहां आपको अपनी डिटेल डालकर लॉग इन करना होगा।
5. अब आपको एडमिट कार्ड डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











