Delhi School Calendar 2025 PDF Link: दिल्ली के स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां आगामी 11 मई से शुरू होने जा रही है। इक्त जानकारी दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2025-2026 जारी कर दिया गया है।

वर्ष 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय, डीओआई ने संपूर्ण शैक्षणिक कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट के माध्यम से जारी किया है। दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2025-2026 में कई विवरण शामिल हैं। इसमें स्कूल में दाखिले से संबंधित समय सारिणी के साथ-साथ विस्तृत अवकाश कार्यक्रम की रूपरेखा भी दी गई है।
गौरतलब हो कि बीते 1 अप्रैल से दिल्ली में शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली शैक्षणिक कैलेंडर 2025 पीडीएफ के अनुसार, इसमें दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए नया शैक्षणिक वर्ष शुरू करने की तिथि समेत अन्य संबंधित तमाम जानकारियां दी गई है। दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2025 में शैक्षणिक वर्ष से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षणिक शेड्यूल, अवकाश और अन्य जानकारी शामिल हैं। दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2025 पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्द्ध है।
Delhi School Calendar 2025 PDF Link
दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2025 पीडीएफ के अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां आगामी 11 मई 2025 से शुरू होने जा रही हैं। ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 30 जून 2025 तक निर्धारित है। शैक्षणिक सत्र के दौरान छात्रों को केवल थोड़ा रिलैक्स करने के लिए समय दिया जा रहा है। हालांकि नोटिस के अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में शिक्षकों की वापसी पहले ही हो जाएगी। शिक्षकों को छात्रों से थोड़ा पहले 28 जून तक स्कूल लौटना होगा। स्कूली शिक्षक इस दौरान आगामी सत्र के लिए स्कूल की व्यवस्थाओं और योजनाओं पर विशेष ध्यान देंगे।
दिल्ली स्कूल वार्षिक कैलेंडर 2025 के अनुसार, गर्मियों की छुट्टियों के अलावा छात्र 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक शरद ऋतु की छुट्टी और 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टी रहेगी। शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित की गई है। 1 अप्रैल से 30 जून तक शिक्षा विभाग कक्षा VI से IX में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए "नियोजित प्रवेश" आयोजित करेगा। इस बीच शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत कक्षा VI से VIII के लिए प्रवेश पूरे वर्ष स्कूल स्तर पर उपलब्ध रहेंगे।
कैसे चेक करें दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2025?
शिक्षा निदेशालय, दिल्ली द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के लिए दिल्ली स्कूल कैलेंडर जारी कर दिया है। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर 'Circulars' या 'Latest Updates' सेक्शन में जाएं।
चरण 3: 2025-26 के लिए जारी स्कूल कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में दिखेगा
चरण 4: दिल्ली स्कूल कैलेंडर 2025 डाउनलोड करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट ले लें।


Click it and Unblock the Notifications











