Dibrugarh University Results 2020 / डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2020 : डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी, असम ने बीकॉम और बीएससी कोर्सों के लिए प्रथम सेमेस्टर सीबीसीएस रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dibru.ac.in या dibru.net पर घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार बीकॉम और बीएससी परीक्षा के लिए उपस्तिथ हुए, वह डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट dibru.net से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी और पीजी परीक्षाएं दिसंबर 2019 में आयोजित की गई थी। अब बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2019 परीक्षा के रिजल्ट घोषित किया गया है। डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी बीए, बीकॉम और बीएससी (यूजी और पीजी) के रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है।
डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2019 ऐसे करें चेक
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट dibru.net पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर बीएससी और बीकॉम रिजल्ट के लिंक दिए होंगे, छात्र ने जिस विषय की परीक्षा दी है उस पर क्लिक करें।
चरण 3. लिंक पर क्लिक करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण 4. उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और आगे के लिए डाउनलोड कर सेव कर लें।
चरण 5: घोषित परिणामों के लिए सक्रिय लिंक पर क्लिक करें। एक पीडीएफ खुल जाएगा। अपना रोल नंबर खोजें।


Click it and Unblock the Notifications











