अगर आप विदेश व्यापार, सार्वजनिक नीति, अर्थशास्त्र या प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में रुचि रखते हैं और इन विषयों में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा 2025 की समर इंटर्नशिप योजना की घोषणा की गई है।

इसका उद्देश्य युवाओं को विदेश व्यापार नीतियों की योजना और कार्यान्वयन प्रक्रिया से अवगत कराना है। यह इंटर्नशिप न केवल आपको नीति-निर्माण की बारीकियों से परिचित कराएगी, बल्कि सरकारी कामकाज की गहरी समझ भी देगी। इस कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को मासिक 10,000 रुपये का मानदेय और एक आधिकारिक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
DGFT समर इंटर्नशिप के लिए महत्वपूर्ण तिथि
• आवेदन आरंभ: 8 अप्रैल 2025
• अंतिम तिथि: आज - 26 अप्रैल 2025
• शॉर्टलिस्टिंग: 28 अप्रैल 2025
• साक्षात्कार: 2 मई से 13 मई 2025 तक
• अंतिम चयन सूची: 15 मई 2025
• इंटर्नशिप अवधि: 1 जून से 31 जुलाई 2025 तक (अर्थात् 2 माह)
डीजीएफटी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025: पात्रता मानदंड
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को:
• भारतीय नागरिक होना चाहिए (भारत में या विदेश में अध्ययनरत)।
• स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए (सार्वजनिक नीति, अर्थशास्त्र, वित्त, प्रबंधन या कानून में) कम से कम 60% अंकों के साथ।
• डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्था से होनी चाहिए, जैसे: नेशनल लॉ स्कूल्स, केंद्रीय विश्वविद्यालय, AICTE मान्यता प्राप्त वित्तीय/अर्थशास्त्र संस्थान, राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान, मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय
• स्नातकोत्तर डिग्रीधारी (या उसका अध्ययनरत) उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
डीजीएफटी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को क्या लाभ मिलेंगे?
इस इंटर्नशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को निम्न लाभ मिलेंगे:
• 10,000 रुपये प्रतिमाह का टोकन मानदेय
• इंटर्नशिप पूर्ण होने पर एक आधिकारिक प्रमाणपत्र
नोट: यह मानदेय वेतन नहीं माना जाएगा, और इस इंटर्नशिप से DGFT में भविष्य में नौकरी की कोई गारंटी नहीं है।
डीजीएफटी समर इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले DGFT की वेबसाइट पर जाना होगा और 'Apply Now' बटन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद'Register' विकल्प चुनकर आवश्यक विवरण भरना होगा (यदि पहले से पंजीकरण है तो सीधे लॉग इन करना होगा) और अंत में जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा।
नोट-
• आवेदन Google Form के माध्यम से ही मान्य होंगे।
• गोपनीयता घोषणा पत्र इंटर्नशिप शुरू करने से पहले अनिवार्य है।
इंटर्नशिप के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
• भरे हुए आवेदन पत्र की प्रति
• पासपोर्ट आकार की फोटो
• CV (बायोडाटा)
• गोपनीयता घोषणा पत्र (Declaration of Secrecy)
• यदि पढ़ाई के दौरान इंटर्नशिप कर रहे हों, तो विभागाध्यक्ष की अनुमति पत्र
डीजीएफटी समर इंटर्नशिप 2025 चयन प्रक्रिया
डीजीएफटी की एक चयन समिति सभी आवेदनों की समीक्षा करेगी। चयन उपलब्ध स्लॉट, डिवीजन की सहमति, और प्राधिकरण की अनुमति के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। चयन प्रक्रिया के बाद किसी भी प्रकार की अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।
इंटर्नशिप से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर संपर्क करना होगा-
विदेश व्यापार महानिदेशालय (मुख्यालय)
वाणिज्य भवन, 'A' विंग,
16 अकबर रोड, नई दिल्ली - 110011
Email: [email protected]
फ़ोन: 1800-572-1550 / 111-550
अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो देर न करें। आज ही अंतिम तिथि है! यह इंटर्नशिप आपके करियर में एक अहम मोड़ बन सकती है।
डीजीएफटी समर इंटर्नशिप 2025 के आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक Buddy4study साइट पर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











