Delhi University Summer Internship 2025- दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम (VCIS) के तहत समर इंटर्नशिप 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के पात्र छात्र 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या dsw.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी समर इंटर्नशीप 2025 से संबंधित विवरण चेक करें-
कौन कर सकता है आवेदन?
विश्वविद्यालय के अनुसार, "दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी रेगुलर बोनाफाइड छात्र जो किसी भी पाठ्यक्रम या स्ट्रीम में स्नातक (UG) या परास्नातक (PG) स्तर पर पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस समर इंटर्नशिप 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।"
हालांकि, फाइनल ईयर या अंतिम सेमेस्टर के छात्र इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं हैं। इसके अलावा, जो छात्र पहले VCIS (समर/पार्ट-टाइम) इंटर्नशिप कर चुके हैं, वे भी इस बार आवेदन नहीं कर सकते।
इंटर्नशिप की मुख्य बातें:
• इंटर्नशिप की अवधि: 2 महीने (जून-जुलाई 2025)
• कार्य अवधि: प्रति सप्ताह 20 घंटे
• स्टाइपेंड: ₹11,025 प्रति माह
• इंटर्नशिप पूरी होने पर डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
Delhi University Summer Internship 2025 आवेदन के लिए क्या करें?
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपने प्राचार्य/विभागाध्यक्ष/संस्थान/कॉलेज/सेंटर द्वारा 15 अप्रैल 2025 या उसके बाद की तारीख में जारी किया गया 'लेटर ऑफ रिकमेंडेशन' अपलोड करना अनिवार्य है।
बिना अनुशंसा पत्र वाले आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन और रिकमेंडेशन लेटर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इंटरव्यू के समय मूल अनुशंसा पत्र भी लाना अनिवार्य होगा।
आवेदन कैसे करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
1. du.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Latest@DU’ सेक्शन में जाएं।
3. Vice Chancellor's Internship Scheme (VCIS) Summer Internship, 2025 लिंक पर क्लिक करें।
4. फॉर्म लिंक पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरें।
5. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
6. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
7. भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की यह समर इंटर्नशिप स्कीम छात्रों को न केवल व्यावहारिक अनुभव का अवसर देती है, बल्कि उन्हें एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से प्रमाण पत्र और स्टाइपेंड भी प्राप्त होता है। जो छात्र इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे समय पर आवेदन अवश्य करें।
डीयू इंटर्नशिप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र dsw.du.ac.in पर विज़िट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











