Delhi School-College Shut Due to Heavy Rainfall and Waterlogging: भारी बारिश में उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ की आफत से जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इसमें से एक है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण दिल्ली हाई अलर्ट पर है।

पिछले दिनों हुई बारिश की स्थिति को देखते हुए अफरातफरी में दिल्ली सरकार ने छात्रों के एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया था। उसके बाद स्कूल फिर खोले गए थे। मूसलाधार बारिश के चलते दिल्ली की यमुना अपने खतरे के निशान से ऊपर बेह रही है तो वहीं दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल जमाव हुआ है, जिसके कारण लोगों को दफ्तर आने जाने में दिक्कत हो रही है वहीं बच्चों को स्कूल जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी बीच दिल्ली के जलभराव और यमुना के बढ़ते स्तर की भी कई विडियो सोशल मीडिया पर चल रही है। बता दें कि यमुना के बढ़ते स्तर को देखते हुए आसपास के बाढ़ग्रस्त इलाके में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुरक्षा के लिए यमुना के आस-पास में रहने वाले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।
सड़क और रेल पुल हुए बंद
दिल्ली में हो रही बारिश और जल जमाव को देखते हुए कई सड़कों, पुलों और रेल यातायात के पुराने पुलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसमें वजीराबाद पुल भी शामिल है।
यमुना खतरे के निशान से ऊपर
रविवार सुबह 11 बजे यमुना का जल स्तर 203.14 मीटर था जो सोमवार शाम तक बढ़कर 205.4 हो गया था। तेजी से बढ़ रहे यमुना के स्तर देखते ही देखते खतरे का निशान पार कर लिया था। स्थिति इस प्रकार है कि गुरुवार को यमुना का जल स्तर 208.6 मीटर तक पहुंच चुका है और आस-पास के कई क्षेत्रों में यमुना का पानी आ चुका है।
किन क्षेत्रों तक पहुंचा यमुना का जल
खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना का पानी उत्तर दिल्ली के वजीराबाद, सिविल लाइंस, राम किशोर मार्ग, मुखर्जी नगर, मोनेस्ट्री, मजूना टिला, कश्मीरी गेट, न्यूलाइफ अस्पताल, जीटीबी नगर, शाहदरा, यमुना बजार, खजूरी और शास्त्री पार्क के क्षेत्रों में पहुंच गया है। जिसकी स्थिति का जायजा लेने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर खुद पहुंचे हैं।
दिल्ली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों को किया गया बंद
बाढ़ की बनती स्थिति को देखते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों के 10 स्कूलों को बंद किया वहीं शाहदरा दक्षिण जोन के 6 स्कूलों और उत्तर जोन के 1 स्कूल को बंद करने के आदेश दिये है।
हालात को देखते हुए डीडीएमए की बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार चक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय को बंद रहने के आदेश दिये है। साथ सरकारी अधिकारियों और निजी कंपनियों में काम करने वालों को घर से काम करने की सलाह दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











