क्या फ्री कोचिंग से कर सकेंगे छात्र नीट और सीयूईटी की तैयारी? जी हां, हाल ही में दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए फ्री कोचिंग की घोषणा की है। जिसमें की 12वीं कक्षा पास करने के बाद छात्र सीयूईटी और नीट की तैयारी कर सकेंगे। फ्री कोचिंग के लिए दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने बिग इंस्टीट्यूट के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

बता दें कि फ्री कोचिंग की इस योजना के तहत 1.63 लाख छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी, जिससे की छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं के लिए बिना पैसे के भी तैयारी कर सकेंगे।
दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद की उपस्थिति में सरकार ने दो बड़े निजी संस्थानों, बिग और फिजिक्स वाला के साथ समझौता किया। जहां दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इससे गरीब छात्रों का नीट जैसी परीक्षा को पास करना या उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालयों में प्रवेश करना आसान हो जाएगा। इससे गरीबों के सपने साकार होंगे, साथ ही प्रतिभा को उचित सम्मान मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों को बेहतर कोचिंग देकर उनका भविष्य बेहतर बनाना चाहती है।
कब होगी फ्री कोचिंग ट्रेनिंग शुरू?
फ्री कोचिंग के लिए दो अप्रैल से छात्रों को नीट और सीयूईटी की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स एक महीने का होगा, जिसमें हफ्ते में छह दिन कोचिंग दी जाएगी। कुल 180 घंटे की इस कोचिंग में पढ़ने के लिए मैटेरियल, प्रश्नों के समाधान और मॉक टेस्ट भी शामिल होंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।
क्यों है फ्री कोचिंग की आवश्यकता?
12वीं पास करने वाले ज्यादातर छात्रों का सपना होता है कि वे नीट परीक्षा पास कर एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लें और डॉक्टर बनें। लेकिन नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्राइवेट कोचिंग लेना बहुत महंगा होता है। जिस वजह से पढ़ाई में अव्वल होने के बावजूद सरकारी स्कूलों के छात्रों का यह सपना अधूरा रह जाता है। इसलिए दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे मेधावी छात्रों के लिए नीट (NEET) और सीयूईटी (CUET) परीक्षा की मुफ्त कोचिंग की सुविधा शुरू की है।


Click it and Unblock the Notifications











