Delhi EWS Admission 2022-23 दिल्ली नर्सरी केजी कक्षा 1 एडमिशन आवेदन शुरू, चेक डिटेल

Delhi EWS Admission 2022-23 Eligibility Age Limit Dates Registration Link दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस/डीजी) और विकलांग बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणियों के लिए एडमिशन 2022-23 नोटि

Delhi EWS Admission 2022-23 Eligibility Age Limit Dates Registration Link दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस/डीजी) और विकलांग बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणियों के लिए एडमिशन 2022-23 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च से शुरू हो गई है। दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 तक है। दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 रिजल्ट की पहली लिस्ट 26 अप्रैल को जारी की जाएगी। जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन प्राइवेट स्कूल में करवाना चाहते हैं, वह डीओई की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in से दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं। दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 की महत्वपूर्ण तिथि, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, महत्वपूर्ण दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल नीचे देखें।

Delhi EWS DG Result 2022 List Download दिल्ली ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन रिजल्ट 2022 लिस्ट डाउनलोड करेंDelhi EWS DG Result 2022 List Download दिल्ली ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन रिजल्ट 2022 लिस्ट डाउनलोड करें

Delhi EWS Admission 2022-23 दिल्ली नर्सरी केजी कक्षा 1 एडमिशन आवेदन शुरू, चेक डिटेल

दिल्ली ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन 2022
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। दिल्ली ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 तक बढ़ाई गई है। दिल्ली ईडब्ल्यूएस नर्सरी केजी कक्षा 1 में एडमिशन के लिए अभिभावक 18 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे तक अपने बच्चों का पंजीकरण कर सकते हैं। दिल्ली ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन 2022 का पहला ड्रॉ 26 अप्रैल को शाम 5 बजे निकाला जाएगा। दिल्ली ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन 2022 की पहली लिस्ट यदि में यदि किसी छात्र का नाम नहीं आता तो उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली ईडब्ल्यूएस डीजी एडमिशन 2022 की दूसरी और तीसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी।

दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 29/03/2022 (मंगलवार)
आवेदन की अंतिम तिथि : 18/04/2022 (सोमवार)
पहले कम्प्यूटरीकृत ड्रा तिथि : 26/04/2022 (सोमवार)

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(सी) के अनुसार निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें इन श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। 25% में से 22% EWS/DG के लिए और 3% CWSN के लिए है। 2021-22 के शैक्षणिक सत्र के लिए, DoE को दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए नए आवेदन आमंत्रित करने और 31 दिसंबर की समय सीमा के बाद बहुत से ड्रॉ आयोजित करने थे। 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए, सरकार को सीटों का विवरण जारी करना बाकी है।

डीओई ने निजी स्कूलों को प्रवेश स्तर के ईडब्ल्यूएस/डीजी और सीडब्ल्यूएसएन रिक्तियों, जीपीएस निर्देशांक और अन्य के संबंध में किसी भी विसंगति के मामले में लिखित प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया है। विशेष श्रेणियों के तहत प्रवेश दिल्ली के लगभग 2,000 निजी स्कूलों में होते हैं। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए एक व्यक्तिगत आवेदक द्वारा एकल आवेदन दायर किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत आवेदक द्वारा दायर कई आवेदनों से आवेदक की उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी।

Delhi EWS Admission 2022-23 Notice

Delhi EWS Admission 2022-23 Apply Online Registration Link

दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 के लिए आवेदन कैसे करें
चरण 1 - सबसे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 - होमपेज पर EWS / DG Admissions and EWS / Freeship Admissions लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - अब आपको नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4 - दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 आवेदन फॉर्म में अपना विवरण भरना होगा।
चरण 5 - दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 के लिए स्कूलों का चयन करें और आवेदन सबमिट करके प्रिन्ट आउट ले लें।

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने प्रवेश स्तर की कक्षाओं (प्री-स्कूल/नर्सरी, प्री-प्राइमरी/केजी और कक्षा-I) में ईडब्ल्यूएस, डीजी और विकलांग बच्चों के एडमिशन के लिए दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 आवेदन फॉर्म भरने से पहले अभिभावकों को पूरा विवरण जरूर पढ़ना चाहिए। ताकि दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन 2022-23 आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती ना हो। फॉर्म में गलत जानकारी देने पर आवेदन फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।

Delhi EWS Admission 2022-23 Notice 1

Delhi EWS Admission 2022-23 Notice 2

Delhi EWS Admission 2022-23 Notice 3

Delhi EWS Admission 2022-23 Notification PDF Download

Delhi EWS DG एडमिशन 2021 की पहली लिस्ट में नहीं आया नाम तो ना हों परेशान, ये है समाधानDelhi EWS DG एडमिशन 2021 की पहली लिस्ट में नहीं आया नाम तो ना हों परेशान, ये है समाधान

KVS Admission 2022 केवीएस कक्षा 1 एडमिशन 2022 आवेदन अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ीKVS Admission 2022 केवीएस कक्षा 1 एडमिशन 2022 आवेदन अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Delhi EWS Admission 2022-23 Eligibility Age Limit Dates Registration Link Delhi Directorate of Education (DOE) has released the Admission 2022-23 notification for Economically Weaker Section (EWS/DG) and Children with Disabilities (CWSN) categories. The application process for Delhi EWS Admission 2022-23 has started from March 29. The last date to fill Delhi EWS Admission 2022-23 Application Form is up to 18 April 2022. The first list of Delhi EWS Admission 2022-23 Result will be released on April 26. Parents who want to get their children admitted in private schools can do Delhi EWS Admission 2022-23 registration online from the official website of DOE, edudel.nic.in. Check below complete details of Delhi EWS Admission 2022-23 including important dates, eligibility criteria, age limit, important documents and application process.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X