CUET PG Answer key 2025: सीयूईटी पीजी 2025 उत्तर कुंजी कब जारी होगी? संभावित तिथि, डाउनलोड लिंक यहां

CUET PG Answer key 2025 Release Date: सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 दे चुके उम्मीदवारों में अपने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट 2025 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जाी होने का इंतजार है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द ही सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2025 के लिए अंनतिम उत्तर कुंजी की घोषणा की जाएगी।

सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर-की 2025 कैसे डाउनलोड करें?

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट प्रोविजनल आंसर की ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। फाइनल आसंर-की के साथ ही साथ एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी रिजल्ट एवं स्कोरकार्ड भी प्रकाशित किए जाएंगे। सीयूईटी उत्तर कुंजी जारी होने के बाद सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी 2025 कब जारी होंगी?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीयूईटी पीजी अंनतिम उत्तर कुंजी 2025 सप्ताह के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अब तक एनटीए की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति उठाने के लिए निर्धारित समय दिया जाएगा। बता दें कि सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर की 2025 जारी होने के बाद एनटीए द्वारा सीयूईटी अंतिम उत्तर कुंजी और सीयूईटी पीजी 2025 रिजल्ट की तिथियों की घोषणा की जाएगी।

सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षाएं कब आयोजित की गई?

सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षाएं पिछले 13 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई। सीयूईटी पीजी 2025 विभिन्न विषयों में आयोजित किया गया था। इसमें कंप्यूटर-आधारित परीक्षण प्रारूप के माध्यम से उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया था। परीक्षा के बाद, प्रतिभागी एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी, रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी 2025 चेक करने के लिए विवरण

गौरतलब हो कि सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा में लगभग 4,00,000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया और अब वे बेसब्री से अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सीयूईटी पीजी 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड जैसे विवरणों का उपयोग करके अपने परिणाम देखने के लिए तैयार हैं।

CUET PG 2025 आंसर-की कैसे चेक करें?

लगभग 4 लाख से अधिक उम्मीदवीरों ने सीयूईटी पीजी परीक्षाओं में हिस्सा लिया। उम्मीदवार अपने सीयूईटी पीजी (CUET PG) स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान चरणों का उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में नीचे सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी 2025 चेक और डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान चरणों का विवरण दिया जा रहा है।

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर सीयूईटी पीजी आंसर-की 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक लॉगिन विवरण आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: सीयूईटी पीजी आंसर-की 2025 खुलेगा।
चरण 5: सीयूईटी पीजी अंतिम आंसर-की 2025 चेक करें
चरण 6: आगे की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंट ले लें।

CUET PG 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद क्या?

सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को ये जान लेना आवश्यक है कि सीयूईटी पीजी अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उत्तरों की समीक्षा करें और संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। प्रोविजनल आंसर की के साथ अपने उत्तरों की तुलना करें। यदि आपको किसी भी उत्तर के खिलाफ आपत्ति उठाने की आवश्यकता हो तो उचित कारणों के साथ सीयूईटी पीजी 2025 प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति उठाएं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति उठाए जाने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए सीयूईटी की ओर से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि एनटीए ने पहले ही कहा है कि उचित कारण ना देने पर आपत्ति अस्वीकार कर दी जाएगी। सीयूईटी पीजी 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी से आप अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।​

सीयूईटी पीजी 2025 से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CUET PG answer key 2025 will be released soon. Know how to download CUET PG provisional answer key, official link and other information in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+