CUET PG Admit Card 2023 Released: 15 जून की परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड जारी| direct link

CUET PG 2023 Admit Card Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 जून की परीक्षा के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-स्नातकोत्तर (सीयूईटी पीजी 2023) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार 15 जून की परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

15 जून की परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड जारी| direct link

एनटीए की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, "जो उम्मीदवार आगामी 15 जून 2023 की परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे हैं, वे अपना सीयूईटी पीजी परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं 15 जून 2023 के बाद की तारीखों में निर्धारित हैं, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप/एडमिट कार्ड भी बाद में जारी किए जाएंगे।"

सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड पर जांच लें विवरण

सीयूईटी पीजी हॉल टिकट 2023 में परीक्षा विषय, परीक्षा का विवरण, परीक्षा केंद्र की तिथि, परीक्षा शिफ्ट या परीक्षा पाली, समय और पता आदि प्रदर्शित होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन विवरणों को अच्छी तरह से जांच लें और किसी भी आपत्ति या संदेश की स्थिति में उक्त कार्यालय से संपर्क करें।

सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड विवरण पर आपत्ति हो तो क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (पीजी) 2023 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने/जांचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसी परिस्थिति में वे [email protected] पर ई-मेल लिख कर समस्या के समाधान के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in, https://cuet.nta.nic.in देखते रहें।

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 कैसे करें डाउनलोड

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट - पोस्ट ग्रैजूएट परीक्षा तिथि 15 जून की परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

चरण 1: सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
चरण 4: अब पेज पर जाकर दिए गए स्थान पर एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
चरण 5: आपके द्वारा भरे गये सभी विवरण जांच लें और सबमिट करें।
चरण 6: परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 7: एडमिट कार्ड जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The National Testing Agency (NTA) has released the Common University Entrance Test-Post Graduate (CUET PG 2023) admit card for the June 15 exam. All the candidates who are going to appear for the June 15 exam can download the CUET PG Admit Card 2023 from the official website of NTA, cuet.nta.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+