CUET PG Admit Card 2023: 13 एवं14 जून की परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव

CUET PG 2023 Admit Card Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 13 और 14 जून की परीक्षा तिथियों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-स्नातकोत्तर (सीयूईटी पीजी 2023) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

13 एवं14 जून की परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव

जो उम्मीदवार इन तिथियों पर परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे एनटीए के आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, "जो उम्मीदवार आगामी 13 और 14 जून 2023 की परीक्षाओं में उपस्थित होने जा रहे हैं वे अपना सीयूईटी पीजी परीक्षा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं 13 जून 2023 के बाद की तारीखों में निर्धारित हैं, उनके लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप/एडमिट कार्ड भी बाद में जारी किए जाएंगे।"

यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (पीजी) 2023 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने/जांचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसी परिस्थिति में वे [email protected] पर ई-मेल लिख कर समस्या के समाधान के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in, https://cuet.nta.nic.in देखते रहें।

सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड पर उक्त विवरण

सीयूईटी पीजी हॉल टिकट 2023 में निम्नलिखित विवरण प्रदर्शित होंगे।

1. परीक्षा विषय
2. परीक्षा का विवरण
3. परीक्षा केंद्र की तिथि
4. परीक्षा शिफ्ट
5. समय और पता

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 कैसे करें डाउनलोड| How to Download CUET PG Admit Card 2023

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट - पोस्ट ग्रैजूएट परीक्षा तिथि 13 और 14 जून की परीक्षा तिथियों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

चरण 1: सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
चरण 4: अब पेज पर जाकर दिए गए स्थान पर एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
चरण 5: आपके द्वारा भरे गये सभी विवरण सबमिट करें।
चरण 6: परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जायेगा।
चरण 7: अपने विवरणों की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

CUET PG 2023 Admit Card download direct link, click here

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CUET PG 2023 Admit Card Download: The National Testing Agency (NTA) has released the Common University Entrance Test-Post Graduate (CUET PG 2023) admit card for the exam dates of June 13 and 14. Candidates who are going to appear for the exam on these dates can download CUET PG Admit Card 2023 from the official website of NTA, cuet.nta.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+