12वीं पास वाले करें आवेदन, CSBC बिहार पुलिस में कांस्टेबल 19000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, लिंक यहां

Bihar Police Constable Recruitment 2025: क्या आप भी पुलिस की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, यदि हां तो बता दें कि बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) की ओर से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में उक्त भर्ती की जामकारी दी गई है।

12वीं पास वाले करें आवेदन, CSBC बिहार पुलिस में कांस्टेबल 19000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, लिंक यहां

सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। बिहार पुलिस में कांस्टेबल पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपरोक्त वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में कांस्टेबल के कुल 19838 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 निर्धारित है। आवेदन स्वीकार करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करें।

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 पात्रता मानदंड, रिक्ति विवरण, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 हाइलाइट्स

भर्ती संगठन का नामसेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी)
भर्ती का नामसीएसबीसी बिहार पुलिस भर्ती 2025
पद का नामकांस्टेबल
नौकरी का प्रकारसरकारी
रिक्तियों की संख्या19,838 पद
अधिसूचना जारी होने की तिथिमार्च 2025
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की प्रारंभिक तिथिमार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि18 अप्रैल 2025
आयु सीमाअधिसूचना देखें
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in

CSBC Constable Vacancy रिक्तियों का विवरण

सीएसबीसी ने विभिन्न कांस्टेबल पदों पर शामिल होने और सरकारी पद प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों को जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 19838 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 रिक्तियों का विवरण आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से देख सकते हैं।

Bihar Police Constable Recruitment 2025 योग्यता

बिहार पुलिस में कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों पात्र होने के लिए 18 अप्रैल 2025 तक कक्षा 12 या इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है या बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मौलवी योग्यता या शास्त्री/आचार्य योग्यता (अंग्रेजी के साथ) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें?

बिहार पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: पंजीकरण और आवेदन दोनों के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना पंजीकरण पूरा करें, आवश्यक विवरण भरें
चरण 4: आवेदन जमा करें।
चरण 5: आवेदन पत्र की कॉपी डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025 notification released. Apply for 19,000 posts at csbc.bihar.gov.in. Check eligibility, application process and important dates.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+