Coronavirus Update: भारत में कोरोनावायरस (coronavirus in india) के अब तक 44 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सभी किंडरगार्टन स्कूलों में कोरोनोवायरस संक्रमण ना फैले इसके लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य और माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने ट्वीट किया कि स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के बाद बेंगलुरु के उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिलों में केजी / यूकेजी कक्षाओं के लिए छुट्टियां घोषित की गई हैं।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं को कब तक बंद किया गया है। राज्य स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और आयुष सेवा आयुक्त पंकज कुमार पांडे ने तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में कोरोनोवायरस के सकारात्मक मामलों का हवाला देते हुए कुछ दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने की सिफारिश की है।
पंकज कुमार पांडे ने कहा कि यह अनुरोध किया जाता है कि बीबीएमपी और बेंगलुरु शहरी क्षेत्रों में प्री-किंडरगार्टन, एलकेजी और यूकेजी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने और कोरोनवायरस संक्रमण को रोकने के लिए अगले आदेश तक स्चूलों को बंद किया जाए।
कोरोनोवायरस के लक्षण
चीन से फैले कोरोनावायरस ने भारत समेत पूरे विश्व में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कोरोनोवायरस के लक्षण (coronavirus symptoms) बहुत ही सामन्य है, जैसे गले में दर्द, जुकाम, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, बुखार और आंखों में जलन। जब से कोरोनोवायरस की ख़बरें (coronavirus news) चल रही है तब से मार्किट में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की कमी हो गई है। कई जगहों पर उचित मूल्य से अधिक दामों पर मास्क और हैंड सैनिटाइजर बेचे जा रहे हैं। अगर आप भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहते हैं या आते-जाते हैं तो आपको मास्क का उपयोग कब और कैसे करना चाहिए, आइये जानते हैं ?
मास्क का उपयोग कब करें
यदि आप स्वस्थ हैं, तो आपको केवल मास्क पहनना होगा, यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, जिन्हें Covid-19 कोरोनावायरस संक्रमण है। तो आपको उनसे उचित दूरी पर रहना होगा। खांसने या छींकने पर मास्क पहनें।
मास्क का उपयोग कैसे करें
मास्क पहनने से पहले आप अपने हाथों को हैंड सैनिटाइजर या हैंड वाश या साबुन से अच्छी तरह से धोएं। उसके बाद मास्क पहनें।
मुंह और नाक को मास्क से ढकें और सुनिश्चित करें कि आपके चेहरे और मास्क के बीच कोई गैप न हो।
मास्क का उपयोग करते समय मास्क को छूने से बचें, अपने हाथों को साफ़ पानी से साफ करें।
सिंगल-यूज़ मास्क का दोबारा इस्तेमाल न करें।


Click it and Unblock the Notifications











