Coronavirus Update: आईआईटी कानपुर टेकक्रिटी फेस्टिवल 2020 रद्द, 15 अप्रैल तक छात्र उपस्थिति वैकल्पिक

Coronavirus Update: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (आईआईटी कानपुर) में हर साल होने वाले टेकक्रिटी 2020 का वार्षिक तकनीकी और उद्यमशीलता उत्सव को इस बार रद्द कर दिया गया है।

By Careerindia Hindi Desk

Coronavirus Update: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (आईआईटी कानपुर) में हर साल होने वाले टेकक्रिटी 2020 का वार्षिक तकनीकी और उद्यमशीलता उत्सव को इस बार रद्द कर दिया गया है। हालांकि कानपुर में कोरोनावायरस की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोरोनावायरस महामारी घोषित (Coronavirus Pandemic) होने के बाद आईआईटी-कानपुर प्रशासन 19 मार्च से शुरू होने वाले टेकक्रिटी फेस्टिवल 2020 का आयोजन रद्द कर दिया है।

Coronavirus Update: आईआईटी कानपुर टेकक्रिटी फेस्टिवल 2020 रद्द, 15 अप्रैल तक छात्र उपस्थिति वैकल्पिक

टेकक्रिटी फेस्टिवल में देश भर के साथ-साथ विदेशों के छात्रों और अन्य लोग इसमें बड़े स्तर पर भाग लेते हैं। 'टेकक्रिटी' देश के इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों में आयोजित सबसे बड़े तकनीकी त्योहारों में से एक है। यह देश के सभी आईआईटी और शीर्ष कॉलेजों में आयोजित किया जाता है।

हर साल मॉडल यूनाइटेड नेशंस, टेक समिट, एंटरप्रेन्योरियल कॉन्क्लेव, टेक्नोक्रूज जैसी प्रतियोगिताओं सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा, प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा कार्यशालाएं और वार्ता एक प्रमुख आकर्षण है। सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान प्रमुख कलाकार भी प्रस्तुतियां देते हैं।

उत्सव को रद्द करना उन छात्रों के लिए बुरी खबर है, जो पिछले कई महीनों से इस आयोजन की तैयारी कर रहे थे। संस्थान ने 15 अप्रैल तक सभी स्नातकोत्तर छात्रों की उपस्थिति को भी वैकल्पिक बना दिया है। आईआईटी-कानपुर के निवासियों को भी 15 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Coronavirus Update: The annual technical and entrepreneurship festival of TechCreity 2020 held every year at the Indian Institute of Technology, (IIT Kanpur) has been canceled. Although there has been no confirmation of coronavirus in Kanpur, the IIT-Kanpur administration has canceled the Tekcriti Festival 2020 starting on March 19 after the World Health Organization (WHO) declared a coronavirus pandemic.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+