Coronavirus: टीओईएफएल और जीआरई परीक्षाएं घर पर होंगी आयोजित

कोरोनावायरस का प्रकोप भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से फेल रहा है, जिसके कारण कई देशों में लॉकडाउन भी किया गया है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है।

By Carerindia Hindi Desk

Coronavirus : कोरोनावायरस का प्रकोप भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से फेल रहा है, जिसके कारण कई देशों में लॉकडाउन भी किया गया है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। इसलिए सरकार और शैक्षणिक संस्थान तमाम तरह के कदम उठा रही है। शैक्षिक परीक्षण सेवा (ईटीएस) ने टीओईएफएल और जीआरई की जिन परीक्षाओं को स्थगित किया था, उनके लिए नया शेड्यूल जल्द जारी किया जायेगा। ईटीएस के अनुसार चीन और ईरान को छोड़कर उम्मीदवारों के लिए टीओईएफएल और जीआरई की परीक्षाएं घर पर ही आयोजित की जाएंगी।

Coronavirus: टीओईएफएल और जीआरई परीक्षाएं घर पर होंगी आयोजित

टीओईएफएल कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक श्रीकांत गोपाल ने कहा कि जब तक केंद्रों पर परीक्षण के लिए स्थिति अनुकूल नहीं हो जाती तब तक जो देश कोरोनोवायरस (COVID-19) महामारी से प्रभावित हैं, उनके लिए संस्थान टीओईएफएल और जीआरई परीक्षाएं घर पर ही ली जाएंगी।

श्रीकांत ने कहा कि घर से टेस्ट देने वाले छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह वैधता, विश्वसनीयता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को पूरा करेंगे। ये परीक्षण कई सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास सुरक्षा उपायों को नियुक्त करते हैं जो वास्तविक समय में मानव निगरानी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी दोनों का उपयोग करते हैं।

बता दें कि विदेशों में पढ़ाई करने वालों के लिए लिए टोफल (टेस्ट ऑफ इंग्लिश फॉरेन लैंग्वेज) के माध्यम से स्टूडेंट्स की अंग्रेजी भाषा की जानकारी चेक की जाती है। जबकि जीआरई (ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन) के द्वारा अमेरिका के कई कॉलेजों में एडमिशन के लिए जरूरी होता है। जीआरई परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होती है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Coronavirus: Coronavirus outbreaks have been failing all over the world including India, due to which lockdown has been done in many countries. In such a situation, the students' studies are being greatly affected. Therefore, the government and educational institutions are taking all sorts of steps. A new schedule will be released soon for the examinations of TOEFL and GRE which were postponed by the Educational Testing Service (ETS). According to the ETS, the TOEFL and GRE exams will be conducted at home for the candidates except China and Iran.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+