Coronavirus India Update: Coronavirus India Update: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के आखिरी दिन 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 4 अप्रैल को सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी लॉकडाउन को 30 अप्रैल 2020 तक बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।

बता दें कि कोरोनावायरस महामारी (COVID-19) को देखते ही पीएम मोदी ने 24 मार्च को रात 8 बजे देश को संबोधित कर 14 अप्रैल तक 21 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया था, जो कल समाप्त हो रहा है। पीएम मोदी के लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद निश्चित रूप से बोर्ड परीक्षा, परिणाम समेत सभी सरकारी परीक्षाएं स्थगित होंगी।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की नई तिथि 30 अप्रैल के बाद ही जारी होने के सम्भावना है। इसके साथ ही जैसा की बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि यदि देश में लॉकडाउन बढ़ाया जाता है तो, ऐसे में बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2020 मूल्यांकन प्रक्रिया दोबारा शरू करने में दिक्कत होगी, मूल्यांकन पूरा होने के बाद ही बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 घोषित करेगा।
कोरोनावायरस इंडिया लाइव अपडेट: भारत में कोरोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या 9,152 को पार कर गई है, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 308 को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 30 मौतें हुई हैं।
तेलंगाना सरकार ने 30 अप्रैल तक चल रहे तालाबंदी का विस्तार करने का फैसला किया है जबकि केंद्र ने विस्तार पर अपने अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की है। 24 मार्च को पीएम मोदी ने जो राष्ट्रव्यापी तालाबंदी की घोषणा की थी, वह 14 अप्रैल को समाप्त होगी।
इस बीच, फ्रांस और इटली ने नए मामलों और मौतों की संख्या में गिरावट दर्ज की है जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने 24 घंटे में 1500 से अधिक मौतों की सूचना दी है। यूके के पीएम बोरिस जॉनसन को कोविद -19 से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि देश में 10,000 मौतें दर्ज की गईं।


Click it and Unblock the Notifications











