Coronavirus India Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनोवायरस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन 3 मई 2020 तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन बढ़ने का सीधा असर शिक्षा क्षेत्र भी पड़ेगा। पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षिक संस्थान 3 मई 2020 तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन भी 3 मई से पहले संभव नहीं है, इसके अलावा सभी राज्य बोर्ड रिजल्ट 2020 को भी स्थगित कर दिया गया है। इसके कारण विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। इसके साथ, सभी सरकारी परीक्षा और प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं स्थगित हो जाएंगी।

जबकि कई बोर्डों ने स्थगित परीक्षाओं को आयोजित किए बिना ही परिणाम जारी करने का फैसला किया है, सीबीएसई केवल 29 मुख्य विषय के लिए परीक्षा आयोजित करेगी। वहीं जेईई मेन 2020 और नीट 2020 परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।
मार्च के अंतिम सप्ताह में, जब पीएम ने 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की थी, एनटीए ने घोषणा की थी कि मई के अंतिम सप्ताह में नीट और जेईई मेन आयोजित किया जाएगा। हालांकि, आज की घोषणा के साथ यह उम्मीद है कि इन परीक्षाओं की तारीखों को और आगे बढ़ाया जाएगा।
कुछ दिनों पहले ओडिशा सरकार ने घोषणा की कि वे लॉकडाउन को और बढ़ाएंगे, इसके साथ सरकार ने यह भी घोषणा की कि सभी स्कूल और कॉलेज 17 जून, 2020 तक बंद रहेंगे। इसके पश्चिम बंगाल में स्कूल और कॉलेज 10 जून तक बंद रहेंगे।
कर्नाटक सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थान 15 मई 2020 तक बंद रखने का फैसला किया है। ताकि कोरोनावायरस के प्रकोप को फैलने से रोका जा सके।


Click it and Unblock the Notifications











