COMEDK UGET Result 2023: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ने आज, 10 जून, 2023 को COMEDK रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे comedk.org. की आधिकारिक साइट के माध्यम से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि COMEDK यूजीईटी प्रवेश परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की गई थी। जिसके दो दिन बाद COMEDK यूजीईटी 2023 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 30 मई को जारी की गई थी। COMEDK यूजीईटी प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 6 जून, 2023 को जारी की गई थी।
COMEDK यूजीईटी प्रवेश परीक्षा 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
COMEDK यूजीईटी 2023 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें
COMEDK यूजीईटी 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1: COMEDK की आधिकारिक साइट comedk.org पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध सीओएमईडीके रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
चरण 6: आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
नोट: उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार COMEDK की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
COMEDK यूजीईटी 2023 रिजल्ट के बाद क्या?
COMEDK यूजीईटी-2023 टेस्ट स्कोर केवल शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के दौरान प्रवेश के लिए मान्य हैं। परिणाम के साथ संगठन द्वारा अंतिम योग्यता सूची या रैंक सूची भी जारी की जाएगी और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा संस्थान द्वारा जल्द ही की जाएगी। प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड संगठन द्वारा इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक साइट पर साझा किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











