CMAT 2019: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2019 (CMAT 2019) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है। अगर आप मैनेजमेंट की फील्ड में जाना चाहते है और एमबीए या पीजीडीएम करना चाहते है तो CMAT 2019 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि इस बार से CMAT की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के द्वारा आयोजित की जाएगी। अगर आप CMAT 2019 के लिए आवेदन करना चाहते है तो 1 नवंबर 2018 से 30 नवंबर 2018 तक एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि CMAT 2019 की परीक्षा 28 जनवरी 2019 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। CMAT 2019 के एडमिट कार्ड 7 जनवरी 2019 से जारी होंगे। वहीं CMAT 2019 का रिजल्ट 10 फरवरी 2019 को घोषित किया जाएगा।

जानिए क्या होगा है CMAT?
CMAT का पूरा नाम कॉमन मैनेजमेंट टेस्ट है जो हर साल मैनेजमेंट कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इस टेस्ट के जरिए मैनेजमेंट कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स जैसे MBA औरी PGDM आदि में दाखिला मिलता है। अगर आप एमबीए करना चाहते है तो सीमैट 2019 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि सीमैट एक एंट्रेंस टेस्ट है जिसमें 3 घंटे का एग्जाम लिया जाता है। इस एग्जाम में लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, क्वांटिटी टेक्निकल आदि के प्रश्न पूछे जाते है।
सीमैट (CMAT 2019) के लिए शैक्षणिक योग्यता-
सीमैट 2018 के लिए आवेदक को ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा वे लोग भी आवेदन कर सकते है जो ग्रेजुएशन के आखिरी साल में अध्ययन कर रहे है। आपको बता दें कि सीमैट 2019 के लिए किसी भी स्ट्रीम ग्रेजुएट या ग्रेजुएशन कर रहे आवेदक आवेदन कर सकते है।
महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी (CMAT 2019 Important Dates)-
सीमैट 2019 की महत्वपूर्ण जानकारी और तिथियां इस प्रकार है-
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू | 1 नवंबर 2018 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2018 |
| आवेदन फीस | जनरल ओबीसी- 1400 रूपये, एससी-एसटी-पीडब्ल्यूडी और महिला- 700 रूपये। |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- | 7 जनवरी 2019 से |
| सीमैट 2019 परीक्षा तिथि | 28 जनवरी 2019 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 8 फरवरी 2019 |
ऐसे करें सीमैट-2019 के लिए आवेदन-
स्टेप-01
सबसे पहले एनटीए की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.nta.ac.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब सीमैट 2019 की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब Fill Application Form पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब Apply पर क्लिक करें।
स्टेप-05
अब Click here to Proceed पर क्लिक करें।
स्टेप-06
अब आवेदन पूरा करके फीस का भुगतान करें।


Click it and Unblock the Notifications











