CLAT 2025 Provisional Answer Key कल होंगे जारी, कैसे करें जाउनलोड, आपत्ति उठाएं 3 दिसंबर तक

CLAT 2025 Provisional Answer Key: रविवार को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर क्लैट 2025 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बीच कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLUs) द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि कल 2 दिसंबर को सीएनएलयू क्लैट 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा।

CLAT 2025 Provisional Answer Key कल होंगे जारी, कैसे करें जाउनलोड, आपत्ति उठाएं 3 दिसंबर तक

सीएनएलयू क्लैट 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और परीक्षा दे चुके सभी उम्मीदवार सीएनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2025/ के माध्यम से अपने क्लैट 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी अतिरिक्त जानकारी सीएनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, यदि आवश्यकता हो तो उम्मीदवार क्लैट 2025 अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी उठा सकते हैं। आसंर की पर आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 2 दिसंबर शाम 4 बजे से क्लैट उत्तर कुंजी एक्सेस कर सकते हैं। क्लैट प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2024 शाम 4 बजे है। निर्धारित तिथि से पहले उम्मीदवार क्लैट अनंतिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठा सकते हैं। सूचना के अनुसार, इस समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।

बता दें कि रविवार 1 दिसंबर 2024 को क्लैट 2025 परीक्षा देश भर के 141 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 25 राज्य और 4 केंद्र शासित राज्यों के परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। इस दौरान स्नातक और पीजी के छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।

CLAT 2025 आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

क्लैट 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

चरण 1: क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
चरण 2: "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें और अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 3: लॉग इन करने के बाद, अधिसूचना अनुभाग के अंतर्गत क्लैट 2025 उत्तर कुंजी के लिए लिंक ढूंढे।
चरण 4: उत्तर कुंजी देखें और डाउनलोड करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए क्लैट 2025 उत्तर कुंजी पीडीएफ का एक प्रिंट आउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CLAT 2025 Provisional Answer Key to be released tomorrow. Learn how to download the answer key and raise objections by 3rd December. Check complete details in Hindi for CLAT Answer Key 2025."
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+