CISF Constable Recruitment 2025: मैट्रिक पास 1161 पदों के लिए आवेदन करें आज से, लिंक यहां

CISF Constable Recruitment 2025: मैट्रिक पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल, सेंट्रल इंडट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी बुधवार, 5 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार सीआईएसएफ भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आज से अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया क्या है

सीआईएसएफ भर्ती 2025 के तहत जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सीआईएसएफ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सीआईएसएफ भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 1161 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सीआईएसएफ भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि यानी 3 अप्रैल 2025 से पहले अपना पंजीकरण कर लें और आवेदन पत्र जमा कर दें। हालांकि इससे पहले आवेदकों को यह जानना आवश्यक है कि सीआईएसएफ वैकेंसी के लिए पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया क्या है।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 पात्रता, रिक्ति विवरण, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

CISF Constable Recruitment 2025 Notification PDF

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 एक नजर में...

  • भर्ती संगठन का नाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) है।
  • भर्ती का नाम सीआईएसएफ भर्ती 2025 हैं।
  • सीआईएसएफ भर्ती के तहत कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
  • सीआईएसएफ भर्ती 2025 नौकरी का प्रकार सरकारी है।
  • सीआईएसएफ वैकेंसी 2025 के तहत रिक्तियों की संख्या 1161 पद है।
  • सीआईएसएफ भर्ती अधिसूचना जारी होने की तिथि फरवरी 2025 है।
  • सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का माध्यम ऑनलाइन है।
  • सीआईएसएफ भर्ती आवेदन की प्रारंभिक तिथि 05 मार्च 2025 है।
  • सीआईएसएफ कांस्टेबल वैकेंसी के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 03 अप्रैल 2025 निर्धारित है।
  • कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष है।
  • सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन शुल्क 100 रुपये है
  • सीआईएसएफ भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in पर करें।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 पात्रता मानदंड

सीआईएसएफ भर्ती के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मैट्रिक पास भी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं पास) होना अनिवार्य है। तकनीकी/कुशल ट्रेडों के लिए वरीयता आवश्यक है। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) से प्रशिक्षित उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुशल ट्रेडों में भर्ती के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों में दक्षता आवश्यक है:

नाई
बूट मेकर/मोची
दर्जी
रसोइया
बढ़ई
माली
पेंटर
चार्ज मैकेनिक
वॉशर मैन
वेल्डर
इलेक्ट्रीशियन
मोटर पंप अटेंडेंट

सीआईएसएफ कांस्टेबल वैकेंसी 2025 आयु सीमा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीआईएसएफ कांस्टेबल वैकेंसी के लिए आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्नलिखित है। उम्मीदवारों को ये आयु सीमा 1 अगस्त 2025 तक प्राप्त होनी चाहिए।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 23 वर्ष

आयु में छूट सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग अर्थात अनिसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य विशेष श्रेणियों के लिए लागू होगी। कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अपडेट सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया क्या है?

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीआईएसएफ कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंड शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें।

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट www.cisfrectt.in पर विजिट करें।
स्टेप 2: "New Registration" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आवेदन फॉर्म भरें
स्टेप 4: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
स्टेप 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
स्टेप 6: फॉर्म सबमिट करें
स्टेप 7: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट लें

CISF Constable Recruitment 2025 पंजीकरण सीधा लिंक

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Registration for CISF Constable Recruitment 2025 has started from today at cisfrectt.cisf.gov.in. Interested candidates can check eligibility, application process and important dates here.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+