CISCE Syllabus Update 2025-26: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 11वीं, 12वीं के कुछ प्रमुख विषयों के सिलेबस में बदलाव किया है। जिसके बाद अब छात्र इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) परीक्षा के संशोधित पाठ्यक्रम चेक करने के लिए काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org - पर 'लाइब्रेरी (प्रकाशन)' अनुभाग चेक कर सकते हैं।

काउंसिल की अधिसूचना के अनुसार, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, वाणिज्य, लेखा, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और कानूनी अध्ययन सहित विषयों में 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ISC कक्षा 12 के पाठ्यक्रम को संशोधित किया गया है। शेष विषयों के पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए, केवल रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और इतिहास में बदलाव किए गए हैं। जिसके लिए CISCE ने स्कूल प्रमुखों को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को सुचारू शैक्षणिक योजना और तैयारी सुनिश्चित करने के लिए अद्यतन पाठ्यक्रम के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया है।
ISCE और ISC परीक्षा 2025 कब हुई?
ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 मार्च को समाप्त हुईं जबकि ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त हुईं। दरअसल, इस वर्ष, ICSE और ISC दोनों के छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, 2024 के बोर्ड चक्र से कक्षा 10 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाएं आयोजित करनी बंद कर दी गई हैं।
ISCE और ISC परीक्षा परिणाम 2025 कब आएंगे?
CISCE परिषद ने घोषणा की है कि ISCE और ISC दोनों कक्षाओं के परिणाम मई 2025 में घोषित किए जाएंगे और उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर विशेष रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।
गौरतलब है कि 2024 में, CISCE ने ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 मार्च तक और ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 3 अप्रैल तक आयोजित की थीं, जिसके परिणाम 6 मई को घोषित किए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











