CGBSE Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा सिर पर! सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड जारी

CGBSE Board Exam 2025: विभिन्न राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 से ही शुरू हो चुकी है। अब छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। सीजीबीएसई बोर्ड द्वारा छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्र परीक्षा से पहले अपने प्रवेश पत्र कलेक्ट कर लें।

CGBSE Admit Card 2025 ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बता दें कि सीजीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षाएं आज यानी 1 मार्च 2025 से सुरू हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की अंतिम परीक्षा 28 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं यदि कक्षा 10वीं की बात करें तो सीजीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आगामी 3 मार्च 2025 से शुरू होने वाली है, जो कि 24 मार्च 2025 को समाप्त होंगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा परीक्षा के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा टाइम टेबल विस्तृत पीडीएफ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्द्ध है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार सीजीबीएसई बोर्ड डेट शीट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। सीजीबीएसई बोर्ड द्वारा स्कूलों को सीजी बोर्ड 10, 12 एडमिट कार्ड उपलब्द्ध करा दिया गया है। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं प्रवेश पत्र कलेक्ट कर सकते हैं।

CGBSE Admit Card 2025 ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से अपना सीजी बोर्ड हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। याद रहे एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है, इसलिए इसे जल्द से जल्द डाउनलोड करके प्रिंट लेना जरूरी है। नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-

चरण 1: सबसे पहले सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: आवश्यक जानकारी दर्ज करें
चरण 4: "सबमिट" बटन पर क्लिक करें
चरण 5: सीजी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
चरण 6: परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका प्रिंट आउट लें।

CGBSE Board 10, 12 Admit Card 2025 में उपलब्ध जानकारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम (कक्षा 10वीं/12वीं)
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • महत्वपूर्ण निर्देश (Exam Guidelines)

CG Board Exam 2025 महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/स्कूल आईडी) साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं न लाएं।
  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी की जांच करें, किसी भी गलती के लिए तुरंत स्कूल प्रशासन या सीजीबीएसई हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Chhattisgarh Board (CGBSE) Class 10th, 12th Admit Card 2025 has been released. Know how to download CGBSE Board Exam Hall Ticket and complete procedure.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+