CGBSE Board Result 2018: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परिक्षाओं के परिणाम आज यानि 9 मई को घोषित कर सकता है। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आज सुबह 10 बजे अधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जा सकते है।

By Sudhir

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CGBSE) से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का आज इंतजार खत्म होने जा रहा है। जी हाँ खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परिक्षाओं के परिणाम आज यानि 9 मई को घोषित कर सकता है। अगर आप भी छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का रिजल्ट देखना चाहते है तो बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते है। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आज सुबह 10 बजे अधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जा सकते है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

अगर आपने भी छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में भाग लिया है तो आप अधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री केदार कश्यप द्वारा दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 मार्च से 28 मार्च तक और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच किया गया था। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 3 लाख 96 हजार और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 2 लाख 72 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे।

पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो इन दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में पास होने वाले स्टूडेंट का प्रतिशत 76.36 था, जिसमें 79.05 प्रतिशत लड़कियां और 73.07 प्रतिशत लड़के पास हुए थे।

ऐसे देंखें रिजल्ट-

रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा उसके बाद इन स्टेप्स को फॉलों करना होगा-

स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

स्टेप-02
उसके बार 10वीं के रिजल्ट के लिए 10वीं वाली लिंक पर और 12वीं के रिजल्ट के लिए 12वीं वाली लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-03
लिंक पर क्लिक करने के बाद जरूरी डिटेल्स जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि भरना होगा।

स्टेप-04
अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- CGBSE 10th Result 2018

12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- CGBSE 12th Result 2018

ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2018 की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
छ्त्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परिक्षाओं के परिणाम आज यानि 9 मई को घोषित कर सकता है। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आज सुबह 10 बजे अधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जा सकते है। CGBSE can announce results of 10th and 12th board exams today 9th May. Result can be declared at 10 am on the official website. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+