CGBSE 12th Result 2023 Grading System and Marking Scheme: छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आज 12 बजे कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

सीजीबीएसई (CGBSE) बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को बोर्ड परीक्षा की पासिंग क्राइटेरिया (मार्किंग स्कीम) और ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जानकारी होनी चाहिए। छात्रों को पता होना चाहिए कि परीक्षा पास करने के लिए उन्हें कम से कम कितने प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। साथ ही साथ कितने अंक प्राप्त करने पर उन्हें कौन सा ग्रेड प्राप्त होता है आदि। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएं कि सीजीबीएसई ग्रेडिंग सिस्टम और मार्किंग स्कीम के बारे में।
छत्तीसगढ़ बोर्ड मार्किंग स्कीम
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का थ्योरी पेपर और प्रैक्टिकल पेपरों के आधार पर ली गई थी। अंतिम मूल्यांकन 100 अंकों में से किया जाएगा, जिसमें थ्योरी के अंक और प्रैक्टिकल के दोनों को शामिल किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। उम्मीदवारों को बता दें कि प्रत्येक विषय को पास करने के लिए भी उन्हें कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। यदि उम्मीदवार किसी एक या दो विषयों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे परीक्षा पास करने का एक अवसर कंपार्टमेंट परीक्षा के तौर पर प्राप्त होगा। यदि इससे ज्यादा विषयों में उम्मीदवार फेल होता तो उसे फेल घोषित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड ग्रेडिंग स्कीम
| अंक | ग्रेड पॉइंट | ग्रेड | |
|---|---|---|---|
1 | 91-100 | 10 | A1 |
2 | 81-90 | 9 | A2 |
3 | 71-80 | 8 | B1 |
4 | 61-70 | 7 | B2 |
5 | 51-60 | 6 | C1 |
6 | 41-50 | 5 | C2 |
7 | 33-4 | 4 | D |
8 | 21-32 | C | E1 |
9 | 00-20 | C | E2 |
सीजीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद कक्षा 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस और अन्य कई तरीकों से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications











