CBSE: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) से 9वीं और 11वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सीबीएसई ने 9वीं और 11वीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र-छात्राएं अब लेट फीस के बिना 30 अक्टूबर तक इन दोनों ही कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सीबीएसई (CBSE) की ऑफिसियल वेबसाइट http://cbse.nic.in पर जाना होगा। जो उम्मीदवार अभी तक रजिस्ट्रेशन नही करवा पाए है वे अब 30 अक्टूबर तक कर सकते है। हालाँकि 30 अक्टूबर के बाद भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा लेकिन इसके लिए स्टूडेंट्स को लेट फीस देनी होगी। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन है वहीं एफिलिएटेड स्कूलों को स्वयं ही रजिस्ट्रेशन करना होगा।

वैसे तो रजिस्ट्रेशन फीस 150 रूपये है लेकिन अगर स्टूडेंट्स 30 अक्टूबर के बाद रजिस्ट्रेशन करवाते है तो 30 अक्टूबर से 12 नवंबर तक 1000 रूपये लेट फीस देनी होगी। जबकि 13 नवंबर से 20 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर 2000 हजार रूपये लेट फीस और 21 नवंबर से 28 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने पर 5 हजार रूपये लेट फीस के रूप में देने होंगे। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नही करवाया है तो 30 अक्टूबर तक बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
क्या जरूरी है आधार कार्ड-
आधार नंबर को लेकर सीबीएसई ने कहा है कि 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर की जरूरत नही है। हालाँकि आधार नंबर एंटर करने के लिए ऑप्शन जरूर दिया जाएगा। अगर आपके पास आधार नंबर है तो आप एंटर कर सकते है अन्यथा आधार नंबर अनिवार्य नही है। आधार नंबर के अलावा पासपोर्ट नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक एकाउंट नंबर या सरकार द्वारा जारी किए गये अन्य वेलिट आईडेंटीटी नंबर इस्तेमाल किए जा सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











