CBSE Class 12 Exam 2025: लास्ट मिनट सीबीएसई कक्षा 12वीं गणित की तैयारी! जानें जरूरी टिप्स यहां

CBSE Class 12 Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा हर छात्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है, खासकर जब विषय गणित हो। ज्यादातर बच्चों को गणित के नाम से डर लगता है। इसलिए परीक्षा से पूर्व लंबे समय से बच्चे गणित के पेपर की तैयारियों में जुट जाते हैं।

कौन से चैप्टर पर दें ज्यादा ध्यान? जानें जरूरी टिप्स और ट्रिक्स

गणित सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि यह तर्कशक्ति, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल को निखारने का एक माध्यम भी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए गणित की तैयारी सही रणनीति और समझ के साथ की जाए तो अच्छे अंक प्राप्त करना आसान हो सकता है। गणित में अच्छे अंक लाने के लिए सबसे जरूरी है सही अध्ययन योजना और उन अध्यायों पर विशेष ध्यान देना, जिनका वेटेज ज्यादा है। इसके अलावा, फार्मूलों को याद रखना, नियमित रूप से प्रैक्टिस करना और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना परीक्षा में सफलता पाने की कुंजी है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा कैलेंडर 2025 के अनुसार, 8 मार्च को 12वीं के छात्रों के लिए गणित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सीबीएसई कक्षा 12वीं गणित परीक्षा 2025 की तैयारी कैसे करें। साथ ही यह भी बताएंगे कि किन अध्यायों पर अधिक ध्यान दें और कौन-कौन से महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक्स अपनाएं जिससे आपका स्कोर बेहतर हो। अगर आप गणित को मुश्किल विषय मानते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। तो आइए जानते हैं कि गणित की परीक्षा की तैयारी को आसान और प्रभावी बनाने के लिए क्या रणनीति अपनानी चाहिए।

गणित के महत्वपूर्ण अध्याय और उनका वेटेज

सीबीएसई कक्षा 12 गणित परीक्षा 2025 की तैयारी सही रणनीति और निरंतर अभ्यास से की जा सकती है। सही अध्ययन योजना बनाकर, महत्वपूर्ण अध्यायों को प्राथमिकता देकर, सैंपल पेपर हल करके और सही उत्तर लेखन शैली अपनाकर आप इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। याद रखें कि सीबीएसई बोर्ड हर साल गणित परीक्षा के लिए एक निर्धारित पैटर्न और मार्किंग स्कीम जारी करता है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए यह जरूरी है कि आप उन अध्यायों को पहले कवर करें जिनका वेटेज अधिक है।

  • संबंध और फलन (Relations and Functions) के लिए 8 अंक
  • मैट्रिक्स और डिटर्मिनेंट्स (Matrices & Determinants) के लिए 10 अंक
  • सीमांत और अवकलन (Continuity and Differentiability) के लिए 9 अंक
  • अनुप्रयोग अवकलन (Application of Derivatives) के लिए 4 अंक
  • समाकलन और इसके अनुप्रयोग (Integrals & Applications) के लिए 15 अंक
  • अवकल समीकरण (Differential Equations) के लिए 7 अंक
  • वेक्टर और त्रिविमीय ज्यामिति (Vector & 3D Geometry) के लिए 14 अंक
  • रैखिक प्रोग्रामिंग (Linear Programming) के लिए 5 अंक
  • प्रायिकता (Probability) के लिए 8 अंक

कौन से चैप्टर पर दें ज्यादा ध्यान?

समाकलन और इसके अनुप्रयोग (Integrals & Applications) इस चैप्टर में सबसे ज्यादा अंक आते हैं, इसलिए इसे अच्छे से समझें और ज्यादा से ज्यादा प्रश्न हल करें। हालांकि वेक्टर और त्रिविमीय ज्यामिति चैप्टर स्कोरिंग है, इसे ग्राफ और अवधारणाओं के माध्यम से समझें। मैट्रिक्स और डिटर्मिनेंट्स आसान चैप्टर है और 10 अंकों का होते हैं, इसलिए इसे अच्छी तरह तैयार करें। अवकलन और अनुप्रयोग चेप्टर में कई बार कठिन प्रश्न आते हैं, इसलिए प्रैक्टिस जरूरी है।

गणित परीक्षा के लिए बेस्ट टिप्स और ट्रिक्स

  • कठिन और आसान प्रश्नों को पहचानें और तदनुसार समय बांटें।
  • रोजाना फार्मूला रिवाइज करें और उन्हें याद रखने के लिए चार्ट बनाएं।
  • गणित को मजबूत बनाने का एकमात्र तरीका निरंतर अभ्यास करना है।
  • सीबीएसई परीक्षा में एनसीईआरटी से ही अधिकतर प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें। इससे परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन का अभ्यास होगा।
  • कैलकुलेशन पर ध्यान दें। छोटी-छोटी गणनात्मक गलतियों से बचें और हल साफ-सुथरा लिखें।
  • डायग्राम और ग्राफ्स का अभ्यास करें। त्रिविमीय ज्यामिति और रेखीय प्रोग्रामिंग में ग्राफ बेहद जरूरी होते हैं।

परीक्षा में प्रश्न-पत्र हल करने की रणनीति

  • पहले आसान प्रश्नों को हल करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप समय बचा पाएंगे।
  • स्टेप-वाइज़ सॉल्यूशन लिखें। गणित में स्टेप-मार्किंग होती है, इसलिए हर स्टेप सही तरीके से लिखें।
  • समय का ध्यान अवश्य रखें। परीक्षा के 3 घंटे का सही इस्तेमाल करें और अंत में उत्तर दोबारा जांचें।
  • रफ वर्क को सही से करें। रफ वर्क साफ-सुथरा रखें ताकि आप खुद उसे आसानी से समझ सकें।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Make the best use of the time left to prepare for CBSE Class 12 Maths Exam 2025! Know important tips for CBSE 12th Maths, exam strategies to score good marks and last minute preparation guide.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+