CBSE Class 10th Results 2025: सीबीएसई क्लास 10 के बच्चों को रिजल्ट का इंतजार! कब जारी होंगे 10वीं परिणाम?

CBSE Class 10th Results 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 खत्म होने के बाद से ही रिजल्ट जारी करने की तिथि को लेकर कई रिपोर्ट्स आ रही हैं। सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई कक्षा 10th बोर्ड रिजल्ट 2025 कहां चेक कर सकते हैं?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए सभी छात्र अपने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे। इतना ही नहीं छात्र और अभिभावक आधिकारिक पोर्टल से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड भी कर सकेंगे।

वर्ष 2025 के लिए सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ सामान्य व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करनी होगी। छात्र अपने लॉगिन विवरणों का उपयोग कर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सीबीएसई द्वारा इस वर्ष भी टॉपर्स की घोषणा नहीं की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट (CBSE Result 2025) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कब जारी होंगे?

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मई के दूसरे सप्ताह में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी किए जाने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस संबंध में अब तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बोर्ड द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 तिथियों पर मुहर लगते ही आधिकारिक तौर पर सीबीएसई 10वीं परिणाम 2025 तिथियों की घोषणा की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं रिजल्ट से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया साइट एक्स पर नजर बनाए रखें।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 कब हुई?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 2025 बीते 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई। इस वर्ष यानी 2025 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कुल 44 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा दी और अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद वेबसाइट के साथ ही साथ डिजीलॉकर, उमंग एप और एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं

CBSE Class 10th Board Result 2025 कहां चेक कर सकते हैं?

हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणामों की घोषणा के लेकर अब तक कोई तिथि और समय संबंधी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2025 घोषणा से पहले छात्रों को इस संबंध में जानकारी उपलब्द्ध कराई जाएगी। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा पर, यह निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्द्ध होगा

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Since the end of CBSE Board 10th Examination 2025, many reports are coming regarding the date of release of the result. The board exam results will be released by CBSE on the official website.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+