CBSE Class 10th Exam 2025: कैसे रहा कक्षा 10वीं गणित का पेपर? अधिकतर ने कहा "आसान"

CBSE Class 10th Exam 2025: बोर्ड परीक्षा से जुड़ी टेंशन और पेपर खत्म होते ही पेपर एनालिसिस। 15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। कक्षा 10वीं के छात्र आज यानी 10 मार्च 2025 को बेसिक मैथ्स पेपर के लिए उपस्थित हुए। कई छात्रों ने गणित के पेपर को चुनौतिपूर्ण बताया तो कईयों ने कहा पेपर आसान था।

CBSE Class 10th Exam 2025: कैसे रहा कक्षा 10वीं गणित का पेपर? अधिकतर ने कहा

सरल शब्दों में कहें तो सीबीएसई कक्षा 10वीं गणित की परीक्षा छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन हल करने में सुलभ थी। गणित की परीक्षा दे चुके छात्रों के प्रतिक्रियाओं से यह साफ होता है कि छात्रों ने विभिन्न प्रकार से अपनी अपनी तैयारियां की थी। परीक्षा में कॉन्सेप्चुअल अंडरस्टैंडिग और प्रैक्टिकल एप्लीकेशन दोनों की आवश्यकता थी, जो गणित में महारत हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास के महत्व को दर्शाता है।

बेंगलुरु में सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र निकुंज ने बताया कि गणित का पेपर कठिन नहीं था लेकिन चुनौतिपूर्ण था। निकुंज कहते हैं गणित के पेपर में अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी की किताबों से पूछे गए। जिन छात्रों ने अपनी तैयारी के दौरान एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की होगी, उन्हें गणित के प्रश्न पत्र को हल करने में कुछ खास परेशानी नहीं हुई होगी।

सीबीएसई परीक्षा के रही एक अन्य छात्रा प्रियंका के अनुसार गणित का पेपर अच्छा रहा। मैंने एनसीईआरटी की किताबों के साथ ही साथ बीते कुछ वर्षों के प्रश्न पत्रों की मदद से अपनी तैयारी की थी। गणित परीक्षा के प्रश्न पत्र में कई प्रश्न ऐसे थे जो आसान लगे, वहीं कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे। प्रियंका का कहना है कि पेपर की कठिनाई का स्तर मीडियम कह सकते हैं। जिन छात्रों ने समय रहते तैयारी शुरू की होगी और योजना के अनुसार गणित के विभिन्न चैप्टर्स का अभ्यास किया होगा, उन्हें पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं लग सकता।

परीक्षा दे चुके अन्य छात्रों का कहना था कि इस वर्ष 10वीं की गणित परीक्षा सीबीएसई के सैंपल पेपर्स से काफी मिलती-जुलती थी। इससे उन लोगों को फायदा हुआ जिन्होंने अच्छी तैयारी की थी। विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों के पास पेपर के साथ अलग-अलग अनुभव रहे। कई छात्रों ने गणित के प्रश्न पत्र के कुछेक खंड को चुनौतिपूर्ण बताया। वहीं कई छात्रों का मानना था कि त्रिकोणमिति और बीजगणित आसान भाग थे। किसी ने कहा कि टाइम मैनेजमेंट में खासा मुश्किल हुई।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CBSE Class 10th Maths Exam 2025 is over. Know student and teacher reviews, paper difficulty level and detailed analysis.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+