CBSE Class 10th 12th Result 2025: क्या आज जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10, 12 रिजल्ट? जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

CBSE Class 10th 12th Result 2025: गुरुवार को दिन भर सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर यह दावा किया गया कि आज यानी 2 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी।

कैसे चेक करेंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025

बीते बुधवार यानी 30 अप्रैल 2025 को सीआईएससीई बोर्ड द्वारा आईसीएसई और आईएससी रिजल्ट 2025 की घोषणा के बाद से देश भर के लाखों छात्रों को अब सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के अनुसार कयास लगाए जा रहे हैं कि आज सीबीएससई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2025 आज जारी हो सकते हैं।

1 मई को दिन भर सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर खबरे ट्रेंड पर बनी रही। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। जबकि इस संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के दावों को बोर्ड के अधिकारियों ने सीरे से खारिज कर दिया है।

क्या आज जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025?

अंग्रेजी समाचार पत्र इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड द्वारा सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने को लेकर अब तक तिथि निर्धारित नहीं की गई है। उनका कहना है कि 2 मई को रिजल्ट जारी होने के दावों पर बोर्ड की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें बेबुनियाद हैं।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 की जानकारी देखें cbse.gov.in पर

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्र और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली भ्रामक सूचनाओं से दूरी बनाए रखें। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर किसी भी प्रकार का अपडेट या जानकारी केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। इसलिए छात्रों और अभिभावकों को नियमित रूप से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in देखने की सलाह दी जाती है।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाएं कब आयोजित हुई?

केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड द्वारा इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाएं बीते फरवरी से शुरू हुई। इस साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई और अंतिम परीक्षा 18 मार्च 2025 को आयोजित की गई। ठीक इसी तरह इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई और अंतिम परीक्षा 04 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई। इस साल सीबीएसई बोर्ड 2025 परीक्षाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं को मिलाकर कुल 44 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक​

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। हालांकि आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार सीबीएसई परिणाम मई के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। छात्र अपने परिणाम निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं:​

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in​

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया

चरण 1- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
चरण 2- सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 6- उसे डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के लिए सीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट 2025 का प्रिंट आउट ले लें।​

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया

चरण 1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
चरण 2- होम पेज पर सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर, जन्म तिथि, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- आपका सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6- सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 7- भविष्य के लिए सीबीएसई इंटर रिजल्ट 2025 का प्रिंट आउट ले लें।​

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Will CBSE Class 10th and 12th Result 2025 be released today? Know the latest updates on CBSE board results, expected release date and official website link.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+