CBSE 10th Result 2025 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 मई में होगा जारी, चेक करें आवश्यक डिटेल्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक समाप्त हो गई हैं। ऐसे में अब कक्षा 10वीं के छात्र अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी। जिसमें की कुल 24.12 लाख छात्र उपस्थित हुए थे जबकि परीक्षा के लिए कुल 44 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 मई में होगा जारी, चेक करें आवश्यक डिटेल्स


सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 जारी होने से संबंधित अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पिछले कुछ सालों की परिणाम तिथि के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 10 से 15 मई के बीच जारी किए जा सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डेट

  • 2025- 10 से 15 मई के बीच (अनुमानित)
  • 2024- 13 मई
  • 2023- 12 मई
  • 2022- 22 जुलाई
  • 2021- 3 अगस्त

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कहां चेक करें?

परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अपने परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट SMS, IVRS, UMANG App और DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, www.cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2- स्क्रीन पर प्रदर्शित 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- मांगे गए आवश्यक विवरण- रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और स्कूल नंबर दर्ज करें।
चरण 4- विवरण सबमिट करें।
चरण 5- CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6- अपने रिजल्ट 2025 की जांच करें और डाउनलोड करें।
चरण 7- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट सेव करें।

SMS के जरिए सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

पंजीकृत नंबर से एसएमएस भेजकर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट प्राप्त करने का विकल्प है। एसएमएस के लिए जिस प्रारूप का पालन किया जाना है: "cbse10 (रोल नंबर) (जन्म तिथि) (स्कूल नंबर) (केंद्र संख्या) 7738299899 नंबर पर। जन्म तिथि का प्रारूप DDMMYYYY होना चाहिए। इसके बाद छात्रों को उनके अंकों की विषयवार सूची के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा। उन्हें तत्काल संदर्भ के लिए CBSE कक्षा 10वीं परिणाम 2025 को सुरक्षित रखना होगा।

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सभी छात्रों को अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखना होगा अन्यथा छात्रों को अपना परिणाम चेक करने में कठनाई का सामना करना पड़ सकता है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The Central Board of Secondary Education (CBSE) Class 10 Examination 2025 has been successfully terminated. In such a situation, now students of class 10th are eagerly waiting for their exam results. Let us know that this year CBSE Board Class 10th Exam was held from 15 February to 18 March.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+