CBSE Class 10 Exam 2025: सीबीएसई 10वीं मैथ्स परीक्षा आज, लास्ट मिनट टिप्स देख लें यहां

CBSE Class 10 Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं बीते 15 फरवरी 2025 से शुरू हुई हैं। बोर्ड परीक्षा के क्रम में आज सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के बच्चें गणित के पेपर के लिए उपस्थित होंगे। छात्र आज 10 मार्च को बेसिक मैथ्स पेपर देंगे।

सीबीएसई गणित परीक्षा के लिए जानें जरूरी टिप्स और ट्रिक्स

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और गणित का पेपर इसमें सबसे चुनौतीपूर्ण विषयों में से एक माना जाता है। कई छात्र इसे कठिन समझते हैं, लेकिन सही स्ट्रैटिजी और प्रैक्टिस के साथ इसमें अच्छे अंक लाना संभव है। गणित में अच्छे अंक पाने के लिए यह जरूरी है कि आपने सही योजना के साथ पढ़ाई की हो और उन अध्यायों पर विशेष ध्यान दिया हो, जिनका वेटेज ज्यादा है। सीबीएसई बोर्ड हर साल एक तय पैटर्न के अनुसार प्रश्न पत्र तैयार करता है और अगर आप स्मार्ट स्टडी करें तो गणित में 90+ अंक पाना मुश्किल नहीं है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सीबीएसई कक्षा 10वीं गणित परीक्षा 2025 के लास्ट मिनट टिप्स क्या है। छात्रों को जितना पढ़ना था उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान अवश्य पढ़ लिया है। अब बारी है इम्तिहान की, जिसमें पढ़ाई से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बाते हैं कि आप किस प्रकार स्ट्रैटेजी बना कर परीक्षा का पेपर लिखते हैं। आइए जानते हैं कि कूल होकर गणित की परीक्षा कैसे दे सकते हैं।

गणित के महत्वपूर्ण अध्याय और उनका वेटेज अवश्य याद रखें

सीबीएसई बोर्ड हर साल गणित परीक्षा के लिए एक निर्धारित पैटर्न और अंक विभाजन जारी करता है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए यह जरूरी है कि आप उन अध्यायों को पहले कवर करें जिनका वेटेज अधिक है। परीक्षा में उपस्थित होने के साथ ही आप इस पर अवश्य ध्यान दें। वास्तविक संख्याएं के लिए 6 अंक, बहुपद के लिए 6 अंक, दो चरों वाले रैखिक समीकरण के लिए 8 अंक, द्विघात समीकरण के लिए 6 अंक, अनुक्रम एवं श्रेणी के लिए 5 अंक, त्रिकोणमिति के लिए 12 अंक, वृत्त के लिए 6 अंक, क्षेत्रमिति के लिए 10 अंक, सांख्यिकी और प्रायिकता के लिए 10 अंक, निर्देशांक ज्यामिति के लिए 6 अंक निर्धारित हैं।

गणित के पेपर में किन पर दें ज्यादा ध्यान?

त्रिकोणमिति चैप्टर में ज्यादातर फार्मूला-आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए फार्मूले याद रखें और प्रश्नों का भरपूर अभ्यास करें। दो चरों वाले रैखिक समीकरण में ग्राफ और समीकरण पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसे अच्छे से समझें और जवाब लिखें। इसमें पूर्ण अंक मिलने की संभावनाएं अच्छी होती हैं। द्विघात समीकरण में फैक्टराइजेशन और फार्मूला-आधारित हल पूछे जाते हैं, इस पर खास ध्यान दें। सांख्यिकी और प्रायिकता स्कोरिंग चैप्टर है, इसमें ग्राफ और चार्ट पर ध्यान दें। आंसर शीट में ग्राफ और चार्ट को साफ सुथरे तरीके से बनाएं। वृत्त और क्षेत्रमिति में चित्र और सूत्रों की मदद से प्रश्न हल करें, इससे अंक आसानी से मिल सकते हैं।

गणित परीक्षा के लिए बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स

गणित में अच्छा स्कोर करने का सबसे अच्छा तरीका नियमित अभ्यास करना है। एनसीईआरटी की किताब पर फोकर रखें। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी से ही आते हैं। परीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण सूत्रों का चार्ट बनाएं। सभी महत्वपूर्ण सूत्रों को याद कर लिखें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों में पढ़ी हुई चीजों को अवश्य ध्यान में रखें इससे आपको अवश्य मदद मिलेगी। परीक्षा के दौरान टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान अवश्य दें। प्रश्नों को हल करते समय समय का सही उपयोग करें ताकि हर प्रश्न हल किया जा सके। ग्राफ और डायग्राम को अच्छे से प्रस्तुत करें। ध्यान रहे निर्देशांक ज्यामिति और वृत्त संबंधी प्रश्नों में चित्र बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। परीक्षा हॉल में प्रश्नों को स्टेप-वाइज हल करें। सीबीएसई में स्टेप मार्किंग होती है, इसलिए हर स्टेप साफ-सुथरा लिखें। गणना में सावधानी अवश्य बरतें। याद रहे छोटी गणितीय गलतियों से बचने के लिए उत्तर दोबारा जांचें।

परीक्षा में प्रश्न-पत्र हल करने की रणनीति

  • पहले आसान प्रश्न करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और समय भी बचेगा।
  • स्टेप-वाइज उत्तर लिखें। गणित में स्टेप-मार्किंग होती है, इसलिए हर स्टेप स्पष्ट रूप से लिखें।
  • समय का ध्यान रखें। पूरे प्रश्न-पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का सही उपयोग करें।
  • सटीक और स्पष्ट उत्तर लिखें। जितना संभव हो उत्तर को स्पष्ट और क्रमबद्ध तरीके से लिखें।
  • रफ वर्क सही तरीके से करें। गणना करने के लिए साफ-सुथरा रफ वर्क करें ताकि आपको खुद समझने में आसानी हो।
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Check here important tips for last minute preparation for CBSE Class 10 Maths Exam 2025. Get essential strategies and tips to improve your score.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+