CBSE Board Exams: क्या इस साल से सीबीएसई परीक्षाएं दो बार आयोजित होंगी?

CBSE Board Exams Twice A Year: सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं। कई पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। अर्थात सीबीएसई बोर्ड में पढ़ाई कर रहे छात्र अब साल में दो बार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के तहत सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने की बात कही गई।

CBSE Board Exam: क्या इस साल से सीबीएसई परीक्षाएं दो बार आयोजित होंगी?

हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बोर्ड ने अभी तक इस बदलाव के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। इस साल से दो बार परीक्षा आयोजित किए जाने के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को गलत बताया गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बैठक से मिली जानकारी को प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से साझा किया।

प्रधान ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से कहा कि छात्रों की शिक्षा के लिए तनाव मुक्त वातावरण बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "परीक्षा सुधार और इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" साल में दो बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आयोजित करने पर चर्चा का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के महत्वपूर्ण पहलुओं को लागू करना और छात्रों के बीच परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करना है। प्रधान के अनुसार इन चर्चाओं से मसौदा योजना जल्द ही सार्वजनिक परामर्श के लिए खुली होगी। यह सीबीएसई द्वारा साझा किया गया है।

छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका देने का विचार 2020 में पेश की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में उल्लिखित उद्देश्यों के अनुरूप है। एनईपी का उद्देश्य छात्रों पर पड़ रहे शैक्षणिक दबाव को कम करना है। इससे छात्रों को सर्वोत्तम संभव अंक प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। गौरतलब हो कि शिक्षा मंत्री ने 2024 में सुझाव दिया था कि यदि नीति लागू की जाती है तो यह परिवर्तन छात्रों को उनके दो अंकों में से उच्चतर अंक रखने में सक्षम बनाएगा।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएसई 2026 से साल में दो बार कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि, छात्रों, अभिभावकों को सीबीएसई की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार करना चाहिए। इस संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक सीबीएसई वेबसाइट और उसके एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर अकाउंट) पर नज़र रखना उचित है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CBSE Board Exams: Will CBSE exams be held twice from this year? Know the new updates of CBSE, possible changes and complete information related to the exam in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+