CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र में सरल भाषा का उपयोग, क्या कहा छात्रों ने

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में लाखों छात्र उपस्थित हो रहे हैं। गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए विज्ञान पेपर परीक्षा का आयोजन किया गया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं विज्ञान की परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित थी।

सीबीएसई कक्षा 10वीं विज्ञान प्रश्न पत्र में सरल भाषा का उपयोग, क्या कहा छात्रों ने

बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं विज्ञान के विषय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पर प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा से पूर्व सीबीएसई विज्ञान परीक्षा पेपर लीक होने की अफवाहें सुर्खियों पर बनीं रही। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान के पेपर के लीक होने की अफवाहों को नकारते हुए सीबीएसई ने इन दावों को सीरे से खारिज कर दिया। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को पेपर लीक होने से संबंधित अफवाहों पर ध्यान ना देने सूझाव दिया। बोर्ड ने अभिभावकों को सर्तक रहने और बच्चों को ऐसी खबरों से दूर रखने के उपाय अपनाने को कहा। गौरतलब हो कि एक प्रसिद्ध एडटेक के संस्थापक द्वारा दिए जा रहे बयानों के बाद अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। बता दें कि उन्होंने परीक्षा के पेपर को सेट करने में शामिल होने का झूठा दावा किया।

CBSE Board Exam 2025 विज्ञान प्रश्न पत्र

सीबीएसई क्लास 10वीं परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ने बताया कि विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र पांच खंडों में विभाजित किया गया। इसमें कुल 39 प्रश्नों को अनिवार्य रखा गया। विज्ञान प्रश्नपत्र को खंड ए से लेकर खंड ई तक लेबल किया गया। खंड ए में एक से लेकर 20 एमसीक्यू प्रश्न शामिल थें, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक आवंटित किए गए। खंड बी में 21 से लेकर 26 अति लघु उत्तर वाले प्रश्न शामिल थे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक आवंटित किए गए। खंड सी में 27 से लेकर 33 लघु उत्तर वाले प्रश्न शामिल थे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक आवंटित किए गए। खंड डी में 34 से लेकर 36 दीर्घ लघु उत्तर वाले प्रश्न शामिल थे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक आवंटित किए गए। खंड ई में 37 से लेकर 39 स्रोत-आधारित/केस-आधारित प्रश्न शामिल थे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक आवंटित किए गए।

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं विज्ञान पेपर कैसा रहा? CBSE Class 10 Science Question Paper 2025

गुरुवार को विज्ञान विषय के पेपर के लिए उपस्थित हुए परीक्षार्थियों नें परीक्षा के कठिनाई के स्तर को सामान्य बताया। परीक्षा देने वाले छात्रों में से अधिकतर ने विज्ञान के पेपर को लेकर मिली झूली प्रतिक्रियाएं दी। बेंगलुरु के इंदिरानगर स्थित प्रसिद्ध सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र ने बताया कि फिजिक्स का पेपर थोड़ा टफ था। वहीं जब केमेस्ट्री के पेपर की कठिनाई का स्तर पूछा गया तो छात्रों ने बताया कि कुछ प्रश्नों को छोड़ कर ओवरऑल पेपर ठीक रहा।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रारूप के बारे में छात्रों और शिक्षकों दोनों ने ही अपनी राय साझा की। स्थानीय सीबीएसई विद्यालय की छात्रा ने बताया कि कुल मिला कर कहा जाए तो परीक्षा आम तौर पर आसान लगी। करियर इंडिया को दिए एक बयान के अनुसार सीबीएसई कक्षा 10वीं की छात्रा अदिति ने बताया कि विज्ञान परीक्षा पेपर को समय से संपन्न किया। उसने बताया कि फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायो में फिजिक्स के प्रश्नों को हल करने में थोड़ा समय लगा। इस मामले में बायोलॉजी के प्रश्नों को जल्द से जल्द उत्तर लिखने में सफल रहीं। केमेस्ट्री के प्रश्नों को अदिति ने सामान्य से थोड़ा टफ बताया। उसने कहा कि बीते वर्ष के प्रश्न पत्र से इस साल का प्रश्न पत्र का पैटर्न मिलता जूलता है। विभिन्न खंडो में प्रश्नों की कठिनाई और विविधता के बावजूद छात्रों के बीच आम सहमति परीक्षा की संरचना और सामग्री के साथ समग्र संतुष्टि की थी। छात्रों का कहना है कि प्रश्न पत्र की भाषा सीधा और सरल थी इसलिए इसे समझने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। छात्रों ने सीबीएसई विज्ञान विषय परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की उम्मीद जताई है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CBSE Board Exam 2025: How was the CBSE Class 10 Science Question Paper 2025? Know student reactions, paper level, difficulty and analysis in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+