CBSE Board Exam 2025: पेपर प्रेजेंटेशन में मिलेंगे अच्छे अंक, जानिए परीक्षा में पेपर प्रेजेंटेशन कैसे करें?

CBSE Board Exam 2025: इस वर्ष करीब 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 दे रहे हैं। बोर्ड परीक्षा देने वाले लगभग हर छात्र को यह पता है कि अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए न केवल उत्तर सही होने चाहिए, बल्कि उनकी प्रस्तुति (Presentation) भी अच्छी और प्रभावी होनी चाहिए। कई बार छात्र उत्तर अच्छे से लिख तो लेते हैं लेकिन सही तरीके से उन्हें प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण उनके अंक कट जाते हैं, अच्छे अंकों से वंचित रह जाते हैं।

जानिए कैसे लिखें बोर्ड परीक्षा आंसर शीट?

सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखे जा रहे कॉपी की सुंदरता और सुव्यवस्थित उत्तर लेखन का बहुत महत्व होता है। पेपर को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाना न केवल परीक्षक पर अच्छा प्रभाव डालता है, बल्कि उत्तरों को समझने में भी आसानी होती है। इससे अधिक अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रभावी पेपर प्रेजेंटेशन कैसे करें? किन गलतियों से बचें और कौन-कौन सी रणनीतियां अपनाएं जिससे आपकी कॉपी परीक्षक को प्रभावित कर सके। ये सुझाव कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होंगे।

CBSE बोर्ड परीक्षा में पेपर प्रेजेंटेशन के महत्वपूर्ण टिप्स

1. पेपर की साफ-सफाई बनाए रखें

उत्तर पुस्तिका को हमेशा साफ-सुथरा रखें। अधिक कटिंग और ओवरराइटिंग करने से बचें। हर उत्तर के बाद उचित जगह छोड़ें।

2. सही तरीके से उत्तर लिखें

उत्तर को क्रमबद्ध तरीके से लिखें और सही नंबर डालें। उत्तर छोटे पैराग्राफ़ में लिखें ताकि पढ़ने में आसानी हो। मुख्य बिंदुओं को हाइलाइट करने के लिए अंडरलाइन करें या बॉक्स बनाएं।

3. हैंडराइटिंग साफ और पढ़ने योग्य हो

अपनी हैंडराइटिंग (Handwriting) को स्पष्ट और सुगम बनाएं। बहुत छोटे या बहुत बड़े अक्षरों में न लिखें। यदि लिखावट सुंदर नहीं है तो ब्लैक पेन से हेडिंग और ब्लू पेन से उत्तर लिखें।

4. हेडिंग, सब-हेडिंग और पॉइंट्स का प्रयोग करें

लंबे उत्तरों में हेडिंग और सब-हेडिंग का उपयोग करें। उत्तरों को बुलेट पॉइंट्स या नंबरिंग में लिखें, खासकर सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के विषयों में। महत्वपूर्ण शब्दों को अंडरलाइन करें।

5. चित्र और चार्ट का प्रयोग करें

जहां आवश्यक हो, वहां डायग्राम, चार्ट, ग्राफ़ और तालिकाएं बनाएं। बायोलॉजी, फिजिक्स, जियोग्राफी, केमिस्ट्री में चित्रों का सही लेबलिंग के साथ उपयोग करें।

6. उत्तर की शुरुआत और अंत प्रभावी बनाएं

उत्तर की शुरुआत एक अच्छे परिचय से करें। उत्तर के अंत में निष्कर्ष दें, विशेषकर निबंध, लॉन्ग आंसर और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नों में निष्कर्ष लिखने का अभ्यास करें।

7. गणित के प्रश्नों में स्टेप्स दिखाएं

गणित और भौतिकी में प्रत्येक स्टेप को स्पष्ट रूप से लिखें। अंतिम उत्तर को बॉक्स में डालें।

8. समय प्रबंधन करें

प्रत्येक प्रश्न के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें ताकि अंत में सभी प्रश्न पूरे कर सकें। पहले आसान प्रश्न हल करें ताकि आत्मविश्वास बना रहे।

9. उत्तर पुस्तिका में सही अनुक्रम बनाए रखें

प्रश्नों को उसी क्रम में हल करें, जैसा कि प्रश्न पत्र में दिया गया है। यदि कोई उत्तर छोड़ना पड़े तो पर्याप्त जगह छोड़ दें ताकि बाद में लिखा जा सके।

10. उत्तर के बाद जगह छोड़ें

हर उत्तर के बाद 2-3 लाइन की जगह छोड़ें ताकि उत्तर स्पष्ट दिखे और परीक्षक को उत्तरों को समझने में आसानी हो।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में किन गलतियों से बचना चाहिए?

  • ओवरराइटिंग और स्क्रिबलिंग (Scribbling) से बचें।
  • बहुत अधिक काट-छांट करने से उत्तर गंदे लग सकते हैं।
  • पूरे उत्तर पत्र में एक ही रंग का पेन (ब्लू/ब्लैक) प्रयोग करें।
  • अनावश्यक रूप से उत्तर लंबा न करें।
  • उत्तर में गलतियां होने पर सही तरीके से सुधार करें।

CBSE Board Exam 2025: क्या आपको भी है Math Phobia? मैथ फोबिया से निपटने के लिए अपनाएं ये टिप्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
How to do paper presentation to get better marks in CBSE Board Exam 2025? Know the correct way to write board exam answer sheet, important tips and strategy to increase marks in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+