CBSE Board Exam Time Management Tips: बोर्ड परीक्षाएं किसी भी छात्र के शैक्षणिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होती हैं। बोर्ड की परीक्षाओं के बीच छात्रों में तनाव और घबराहट का होना आम है। हालांकि परीक्षा की तैयारियों में दिन रात लगे छात्र पढ़ाई को योजना के अनुसार करते हैं और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने एवं सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने का प्रयास करते हैं। लेकिन फिर भी परीक्षा के तनाव के कारण परीक्षा हॉल में समय प्रबंधन में चुक जाते हैं।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होती हैं क्योंकि इनके आधार पर आगे की पढ़ाई और करियर का रास्ता तय होता है। इस दौर में अच्छी तैयारी और बेहतर समय प्रबंधन करना आवश्यक है ताकि हर विषय पर ध्यान दिया जा सके और अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की जा सके।
बोर्ड परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन का ध्यान रखना बेहद महत्वपूर्ण है। समय प्रबंधन समझने और लागू करने से न केवल परीक्षा के समय तनाव कम होता है, बल्कि एक उचित अध्ययन योजना के तहत पढ़ाई करने से बेहतर परिणाम भी मिलते हैं। हर विषय की अपनी मांग होती है, जैसे विज्ञान और गणित जैसे विषयों के लिए सटीकता और समझदारी चाहिए, वहीं सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों के लिए समय की अधिक जरूरत होती है।
बोर्ड परीक्षा के दौरान समय का सही उपयोग ही आपकी सफलता की कुंजी है। एक उचित योजना बनाकर, समय प्रबंधन और नियमित रिवीजन से आप हर विषय में महारत हासिल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अलग-अलग विषयों के लिए कैसे समय प्रबंधन करें, की जानकारी दे रहे हैं। यह लेख उन छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है जो बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करना चाहते हैं।
CBSE Board Exam 2025 बोर्ड परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन के टिप्स
सबसे पहले आपको एक सटीक और वास्तविक समयबद्ध योजना बनानी होगी। हर विषय को पर्याप्त समय दें और टाइम टेबल में नियमित अंतराल पर ब्रेक जरूर शामिल करें।
जिन विषयों को लेकर आप थोड़ा सा भी कंफ्यूज हैं, उन्हें अधिक समय दें। कठिन और महत्वपूर्ण विषयों को पहले पढ़ने की योजना बनाएं ताकि परीक्षा के दिन तक आप उनमें पूरी तरह से निपुण हो सकें।
डेली रिवीजन और छोटे लक्ष्य निर्धारित करें। हर दिन का अध्ययन समाप्त करने के बाद दिनभर पढ़े गए विषयों का रिवीजन अवश्य करें। यह सुनिश्चित करेगा कि आप जो पढ़ रहे हैं उसे अच्छे से याद कर रहे हैं।
ब्रेक और नींद का भी ध्यान रखें। पढ़ाई के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें। इससे दिमाग को आराम मिलता है और आप ताजगी के साथ दोबारा पढ़ाई कर सकते हैं। नींद का भी ध्यान रखें, कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
10वीं और 12वीं के अलग-अलग विषयों के लिए समय प्रबंधन कैसे करें?
1. गणित (Mathematics)
समय प्रबंधन: गणित के लिए आपको प्रतिदिन कम से कम 1.5 से 2 घंटे का समय देना चाहिए। कठिन प्रश्नों को हल करने की कोशिश करें और सभी महत्वपूर्ण सूत्रों को याद रखें। प्रैक्टिस ही सफलता की कुंजी है।
टिप्स: पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करें। रोजाना 5-6 कठिन सवालों का अभ्यास करें। कठिनाई का स्तर बढ़ाते हुए हल करें।
2. विज्ञान (Science)
समय प्रबंधन: विज्ञान के तीनों भाग यानी भौतिकी (Physics), रसायन शास्त्र (Chemistry), और जीवविज्ञान (Biology) को अलग-अलग समय आवंटित करें। प्रत्येक विषय को रोजाना 1.5 घंटे का समय दें।
टिप्स: विज्ञान में समय प्रबंधन के लिए आपको नोट्स बनाकर पढ़ना चाहिए। रसायन शास्त्र में रिएक्शन और जीवविज्ञान में डायग्राम्स का अभ्यास करें।
3. सामाजिक विज्ञान (Social Science)
समय प्रबंधन: सामाजिक विज्ञान के चार भाग होते हैं - इतिहास (History), भूगोल (Geography), राजनीति विज्ञान (Political Science) और अर्थशास्त्र (Economics)। प्रत्येक भाग के लिए रोजाना 1 घंटे का समय दें।
टिप्स: इतिहास की तिथियां और भूगोल के मानचित्र याद करने के लिए चार्ट्स का प्रयोग करें। पाठों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पढ़ें।
4. भाषा (हिंदी/अंग्रेजी)
समय प्रबंधन: भाषा विषयों के लिए आपको रोजाना 1 से 1.5 घंटे का समय देना चाहिए। व्याकरण, निबंध, पत्र लेखन पर अधिक ध्यान दें।
टिप्स: राइटिंग प्रैक्टिस करें और कविताओं और गद्यांशों को समझने का प्रयास करें। कठिन शब्दों के अर्थ याद करें और लेखन कौशल को सुधारने के लिए रोज कुछ न कुछ लिखें।
5. अर्थशास्त्र (Economics) और वाणिज्य (Commerce)
समय प्रबंधन: वाणिज्य और अर्थशास्त्र विषयों के लिए 2 घंटे का समय रखें। सिद्धांतों को अच्छे से समझें और रियल लाइफ उदाहरणों के साथ इनका उपयोग करें।
टिप्स: फॉर्मूलों और थीम्स को समझने के लिए नोट्स तैयार करें। चार्ट्स और ग्राफ्स के साथ प्रैक्टिस करें।


Click it and Unblock the Notifications











