CBSE Board Exam 2025 कैसा रहा सीबीएसई कक्षा 10वीं सोशल साइंस पेपर? छात्रों ने क्या कहा?

CBSE Board Exam 2025: देश भर में विभिन्न राज्य और केंद्रीय बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं भी बीते 15 फरवरी से शुरू हुई है। इसी क्रम में 25 फरवरी 2025 को देशभर के छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के तहत कक्षा 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में हिस्सा लिया।

सीबीएसई कक्षा 10वीं अगली परीक्षा क्या है?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई हैं। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आगामी 18 मार्च 2025 को समाप्त होगी। सीबीएसई की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित गई। मंगलवार को कक्षा 10वीं के लिए सोशल साइंस विषय परीक्षा (cbse class 10th social science paper) का आयोजन किया गया। देश भर से छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 सोशल साइंस परीक्षा में हिस्स लिया।

सीबीएसई कक्षा 10वीं सोशल साइंस पेपर दे चुकी झारखंड जमशेदपुर की रहने वाली अनन्या का कहना है कि परीक्षा का स्तर सामान्य था। सामाजिक विज्ञान या सोशल साइंस पेपर में पूछे गए ज्यादातर प्रश्न पाठ्यक्रम का हिस्सा हैं। अनन्या ने बताया कि विभिन्न वर्गों में प्रश्न पत्र को अच्छी तरह संरचित किया गया था। इसमें सभी वर्गों में प्रत्यक्ष और विश्लेषणात्मक प्रश्नों का मिश्रण था। अनन्या ने बताया कि भूगोल के खंड में मानचित्र बनाने वाले प्रश्नों के लिए उन्हें अधिक समय लगा।

एक अन्य छात्र प्रद्वित का कहना है कि कक्षा 10वीं सोशल साइंस के पेपर में प्रश्न संतुलित थे। उन्होंने बताया कि अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा है। प्रद्वित कहते हैं कि परीक्षा के दौरान नियमित रूप एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों और सैंपल पेपर को पढ़ने से परीक्षा थोड़ी सजह लग सकती है। झारखंड स्थित डीबीएम स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि सोशल साइंस परीक्षा प्रश्न पत्र को अच्छी तरह डिजाइन किया गया था, ताकि निर्धारित समय के भीतर छात्र अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने वैचारिक और विश्लेषणात्मक कौशल का आकलन करने के लिए वस्तुनिष्ठ खंड के डिजाइन को संतुलित और अच्छी तरह संरचित बताया।

एक और शिक्षिका ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में एनसीईआरटी की विषय वस्तु पर विशेष ध्यान दिया गया है। बीते दिनों विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों में एनसीईआरटी की विषय वस्तु पर ग्रिप नहीं खोई है। उन्होंने कहा छात्र आगे की परीक्षाओं के लिए एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्क, सैंपल पेपर्स, और पिछले कुछ वर्षों में प्रश्न पत्रों की मदद से अपना रिवीजन कर सकते हैं। कुल मिलाकर सीबीएसई कक्षा 10वीं सोशल साइंस पेपर को लेकर शिक्षकों और छात्रों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग थी। कुछ लोगों में पेपर को सरल बताय तो कुछ ने इसे चुनौतीपूर्ण करार दिया।

सीबीएसई कक्षा 10वीं अगली परीक्षा क्या है?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अगली परीक्षा 27 फरवरी को निर्धारित है। 27 फरवरी को बोर्ड के छात्रों के लिए उर्दू, बंगाली, तमिल और गुजराती सहित अन्य भाषाएँ शामिल हैं। पूरी परीक्षा अवधि 15 फरवरी से 18 मार्च, 2025 तक चलेगी। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8,000 से अधिक स्कूलों के लगभग 44 लाख छात्र भाग ले रहे हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CBSE Board Exam 2025: CBSE Class 10th Social Science Paper Analysis! Know student and teacher reactions, question paper level, paper pattern and exam experience.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+