CBSE 12th Result: सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

CBSE 12th Result: सीबीएसई ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आप रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

By Sudhir

सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है छात्र- छात्राओं के लिए खुशखबरी है। जी हाँ सीबीएसई ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आप रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। रिजल्ट देखने के लिए आपको http://www.cbseresults.nic.in पर जाना होगा।

CBSE 12th Result: सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

आपको बता दें कि पिछले महीने तक चली सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तब असमंजस की स्थिति बन गई थी जब 10वीं और 12वीं दोनों के ही एक-एक पेपर लीक हो गये थे। तब कहा जा रहा था कि इन दोनों ही परीक्षाओं के पेपर दोबारा कराए जाएंगे लेकिन बाद में बोर्ड की तरफ से कहा गया कि 10वीं के गणित के पेपर को दोबारा नही कराया जायेगा और 12वीं के पेपर को उन ही जगहों पर दोबारा कराने की बात कही गई है जहाँ से पेपर के लीक होने की खबरें आई थी।

आपको बता दें कि इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में पूरे देश भर से करीब 28 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 10वीं की परीक्षा में 16,38,428 और 12वीं की परीक्षा में 11,86,306 छात्र-छात्राएं शामिल थे। ये दोनों ही परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई थी और 25 अप्रैल तक चली थी। हालाँकि अब सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जा चुका है। अगर आप रिजल्ट देखना चाहते है तो ऐसे चेक करें।

ऐसे चेक 12वीं का रिजल्ट चेक-

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट देखने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट examresults.net, results.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाकर इन स्टेप्स को फॉलों करना होगा।

स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://www.cbseresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप-02
आपके सामने होम पेज होगा।

स्टेप-03
अब आपको Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2018 पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-04
अब आपके सामने रोल नंबर और अन्य जानकारी पूछी जाएगा, इसे भरना होगा।

स्टेप-05
अब आपके सामने आपका रिजल्ट होगा।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2018

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CBSE 12th Result: सीबीएसई ने आज 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आप रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। CBSE has declared the results of the 12th Board Examination today. If you want to see the results then go to the official website and check your result. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+